क्या सलमान ख़ान करेंगे 56 की उम्र में शादी?

आज के इस दौर में सलमान खान हिंदी सिनेमा जगत की नामचीन हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय का परचम पूरे विश्व में लहराया है। सलमान खान भारत और अन्य देशों की जनता के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने अभिनय जगत में अनगिनत फिल्मों में अपने लाजवाब प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई है

जो कि प्रशंसा के योग्य है। वो आज भी अपनी हर फिल्म में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने का प्रयास करते हैं। ये कहना ग़लत नहीं होगा कि सलमान खान हिंदी सिनेमा जगत की धड़कन हैं। सलमान खान अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं। साथ ही वो अपनी निजी जिंदगी के कारण भी दर्शकों के लिए चर्चा का पात्र बने रहते हैं।

सलमान ख़ान जल्द ही कर सकते हैं शादी।

सलमान ख़ान की शादी की सुर्खियां आये दिन चर्चा में रहती हैं। उनके दर्शक उन्हें जल्द ही वैवाहिक जीवन व्यतीत करते हुए देखना चाहते हैं। सबके ज़हन में यह सवाल है कि हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोहने वाले सलमान ख़ान आखिर कब करेंगे शादी।

आजकल सलमान ख़ान और सोनाक्षी सिन्हा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। परंतु इस ख़बर को ग़लत करार देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि यह एक ग़लत रुप से बदली हुई तस्वीर है जिसका वास्तविकता से कोई ताल्लुक नहीं है।

ऐसे में दर्शकों को उत्सुक कर देने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके अनुसार सलमान ख़ान जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। सलमान ख़ान की उम्र 56 वर्ष है। सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा जगत के सम्राट सलमान ख़ान अपने लिए एक दुल्हनिया तलाश रहे हैं। उनके चाहने वालों के लिए यह ख़बर किसी तोहफ़े से कम नहीं है।

क्या ख़त्म हुआ सलमान ख़ान की शादी का इंतजार?

हिंदी सिनेमा जगत में अनेक विदेशी कलाकारों अपनी कला से दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। आजकल एक हॉलिवुड की एक विदेशी अदाकारा सामंथा लॉकवुड काफी चर्चा में रहती हैं। कुछ दिन पहले एक तस्वीर सोशल सामने आई है जिसने दर्शकों के दिलों में एक उत्सुकता पैदा की है।

उस तस्वीर के मुताबिक सामंथा लॉकवुड और सलमान खान एक साथ उस तस्वीर में नज़र आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान ख़ान ने सामंथा लॉकवुड की मुलाकात अपने पिता  सलीम ख़ान से करवाई है। सलमान ख़ान और सामंथा लॉकवुड के विवाह के चर्चे आजकल जोरों शोरों से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सामंथा लॉकवुड सलमान ख़ान के पिता सलीम खान को बेहद पसंद आईं हैं। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि 56 वर्ष के अभिनय जगत के दबंग खान जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में विदेशी हॉलिवुड अदाकारा सामंथा लॉकवुड के साथ बंध सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: