क्या करिश्मा कपूर फिर से बनेंगी दुल्हनिया ?, जानिए कौन होगा करिश्मा का दूसरा पति ?

बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियाँ हुई है, जिन्होंने अपने हुस्न और कातिलाना अदाकारी से सालो तक लाखो नौजवानों की दिलो पर राज किया है। उन्हीं में से एक अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी है। भले ही आज करिश्मा कपूर फ़िल्मी दुनिया से दूर है, लेकिन इनकी फैन फोल्लोविंग आज भी मिलियंस में है। आज भी भारत में लाखो लोग इनकी लाजवाब खूबसूरती पर फ़िदा है

इसी के चलते अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोशल मिडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुडी रहती है। और वो अपनी खुबसुरत तस्वीरे साझा करती रहती है। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने Instagram अकाउंट पर एक Ask me anything नाम से एक सेशन रखा था। जिसमे कई यूजर ने उनसे खाने से लेकर पसंदीद अभिनेता और अभिनेत्री तक कई तरह के सवाल पूछे।

जिसका अभिनेत्री करिश्मा ने भी सही तरीके से आंसर किया। इसी बीच एक अन्य यूजर ने उनसे उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब अभिनेत्री करिश्मा बड़ा ही कन्फ्यूजन भरा दिया। जी हां, दरअसल, इस Ask me anything सेशन में यूजर ने पूछा की आप दूसरी शादी कर करने जा रही है?? तब इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने केवल एक GIF शेयर किया, जिसमे लिखा था Depends।

ऐसे में करिश्मा कपूर ने एक बार फिर अपनी शादी को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया। और उल्टा फैन्स को भी कन्फ्यूजन में डाल दिया।इसी बीच जब एक अन्य यूजर ने पूछा की अलिया और रणबीर कपूर में से आपको कौन ज्यादा पसंद है?? तब इसके जवाब में करिश्मा ने कहा की मुझे दोनों ही पंसद है। और वो दोनों से ही प्यार करती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन इनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। और फिर काई कारणों की वजह से ये साल 2016 में एक दुसरे से अलग हो गये। जबकि संजय कपूर से इनके दो बच्चे भी है। जिनमे नाम समायरा कपूर और किआन राज कपूर है।


Posted

in

by

Tags: