जब प्रियंका चोपड़ा को 16 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपाया था, चाची ने अकेले पकड़ लिया था

संघर्ष मनुष्य के लिए सफलता की चाबी है। इसके बिना सफल होना मुश्किल है। कला के क्षेत्र में बहुत संघर्ष है। आज के समय एक्ट्रेस बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में अभिनेता मुंबई आ रहे हैं। लेकिन इसमें से कुछ ही को अवसर मिल पाता है। बॉलीवुड में नेपोटिस्म ज्यादा होने लगा है लेकिन 90 के दसक में सभी अपने कला के दम पर ही अपनी पहचान बनाते थे।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक किताब लांच की है। उनकी लिखी किताब में उनके बचपन से लेकर जवानी तक के कई दिलचस्प बातें लिखी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है।

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर रही देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की थी। इस किताब में प्रियंका ने अपने जीवन के कई अनुभव साझा किए हैं। ऐसा ही एक मामला था जब वह 10वीं कक्षा में थी और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई थी।

प्रियंका ने बताती है की, ”जब मैं 16 साल की थी, तब मुझे बॉब नाम के लड़के से प्यार हो गया था। उस वक्‍त मैं अपने रिश्‍तेदारों के साथ अमरीका में रह रही थी। एक दिन बॉब और मैं घर पर टीवी देख रहे थे। अचानक मैंने खिड़की से बाहर देखा। तभी मैंने अपनी चाची को सीढ़ियों से ऊपर आते देखा।

मैं डर गयी थी। दोपहर के दो बजे थे। उनके आने का यह सामान्य समय नहीं था। बॉब के पास कोई रास्ता नहीं था और हम दोनों भाग कर अपने कमरे में आ गए। मैंने उसे अलमारी में छिपने को कहा।

प्रियंका किताब में आगे लिखती हैं, ‘जब तक मैं अपनी चाची को बाहर किसी काम से भेज नहीं देती तब तक मेरे बॉयफ्रेंड बॉब को उसी अलमारी में बंद रहना था। मेरी चाची ने घर में प्रवेश किया और प्रत्येक कमरे को ध्यान से देखा। मैं अपने बिस्तर पर बायोलॉजी की किताब लेकर बैठ गयी ताकि उन्हें लगे कि मैं पढ़ रही हूं।

वह मेरे कमरे के बाहर तक आई और बोली ‘इसे खोलो’ मैंने अपनी चाची से पूछा ‘क्या खोलू?’ चाची ने कहा ‘अपनी अलमारी खोलो’। मैं डर गई थी, क्योंकि मैंने अपनी आंटी को इतने गुस्से में पहले कभी नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और उसमें से एक लड़का निकला।

इसके बाद मेरी चाची ने मेरी मां को फोन किया और कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रियंका मेरे पीछे से लड़के घर में लाती है। क्योंकि मेरी अलमारी  से एक लड़का निकला था।

इसके बाद प्रियंका अमेरिका से भारत वापिस आ गयी थी और मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इसके बाद प्रिंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक प्रियंका के लाखों चाहने वाले है।


Posted

in

by

Tags: