आस्‍ट्रेलिया की विक्‍टोरिया ने बक्‍सर के जय प्रकाश यादव के साथ लिए फेरे, शादी देखने को जुटा पूरा गांव

सात फेरों में बंधा सात समंदर पार वाला प्यार आस्ट्रेलिया की दुल्हन और बक्सर के दूल्हे की शादी देखने को लगी भीड़ विक्टोरिया और जयप्रकाश के लव स्टोरी की हुई हैप्पी एंडिंग बक्‍सर जिले के कुकुढ़ा में शादी देखने के लिए उमड़े लोग

जागरण संवाददाता, बक्सर। बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढ़ा गांव के रहने वाला जय प्रकाश का सात समंदर पार वाला प्यार सात फेरों में बंध गया। आस्ट्रेलिया में पढाई के दौरान परवान चढ़ा कुकुढा के पूर्व मुखिया नंदलाल यादव के बड़े पुत्र जयप्रकाश और आस्ट्रेलिया के स्टीवन टाकेट एवं माता अमेंडा टाकेट की बेटी विक्टोरिया के लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हो गई।

आस्ट्रेलिया की दुल्हन और बक्सर के दूल्हे की हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस शादी से दोनों ही परिवार के लोग काफी खुश हैं। शादी में शामिल दुल्हन के माता-पिता को भी भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ हुई यह शादी बेहद अच्छी लगी।

jagran

एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर आस्ट्रेलिया में पदस्थापित जयप्रकाश को पढ़ाई के दौरान ही आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर के जिलांग की रहने वाली विक्टोरिया से आंखें चार हो गई्ं। जय प्रकाश ने वहां रहकर वर्ष 2019 से 2021 तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ और आखिरकार उन लोगों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। फिर दोनों ने अपने घरों में अपने प्यार के बारे में बताया।

जय प्रकाश के पिता पूर्व मुखिया नंदलाल यादव ने बताया कि बेटे की पसंद को वे लोग ना नहीं कर पाए और शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, उन्‍होंने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी गांव पर करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस पर दुल्हन के मां-बाप राजी हो गए। फिर क्या था, शादी का मुहूर्त निकलवाया गया और अंतत: दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

लड़की के मां-बाप और लड़की उनके लड़के के साथ यहां आ गए और दोनों की शादी धूमधाम से हो गई। उन्होंने बताया कि इस शादी से घरवाले, नाते रिश्तेदार सहित गांव एवं आसपास के लोग खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। पूर्व मुखिया ने बताया कि घर में अब छोटे बेटे की शादी तैयारी चल रही है। बताया कि छोटे बेटे की शादी के बाद  बड़ा बेटा फिर आस्ट्रेलिया चला जाएगा।

शिक्षिका दुल्हन के साथ माता-पिता को भाई बिहारी संस्कृति

सात समंदर पार से अपने प्यार काे पाने के लिए अपने माता पिता के साथ यहां आई विक्टोरिया आस्ट्रेलिया में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित हैं। आस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी और यहां की भाषा से अंजान होने के बाद भी यहां की संस्कृति विक्टोरिया को भा रही है। उसके माता-पिता भी बेटी का कन्यादान कर प्रसन्न हैं। कहते हैं, उनकी बेटी बिहारी दामाद के साथ खुश रहेगी।


Posted

in

by

Tags: