Urfi Javed ने खींचा सभी का ध्यान इवेंट में पहुंची Breast Plat पहनकर, जिसने भी देखा दंग रह गया

नई दिल्ली : बीती रात ग्राज़िया मिलेनियल अवार्ड्स का आयोजन किया गया। यह अवार्ड फंक्शन मनोरंजन, फैशन, म्यूजिक , खेल, डिज़ाइन और सामाजिक सक्रियता सहित विभिन्न इंडस्ट्री के आइकनों को सम्मानित करने के लिए किया जाता रहा है, जो हर कदम पर जुनून का प्रतीक हैं। अपने तीसरे वर्जन के साथ, इस ग्लैमरस अवार्ड शो ने फेन्स और लोगों दोनों को उत्साहित कर दिया है।

राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, नोरा फतेही (Nora), दिशा पटानी (Disha patani) , उर्फी जावेद (Urfi Javed,) सहित विभिन्न इंडस्ट्री के कलाकार इस अवार्ड शो में शामिल हुए थे । यह शो मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया गया था।

इस शो में उर्फी जावेद (Urfi Javed,) ने सभी का ध्यान खींचा। वह एक अनोखे स्टाइल वाली साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री और रियलिटी टीवी सनसनी ने अपनी साड़ी के साथ में उन्होंने ब्रेस्ट प्लेट पहना था। इस लुक के बारे में उर्फी ने बताया कि कार्डी बी के एक वीडियो में उन्होंने ऐसे देखा था और तभी से ऐसा करना चाहती थीं। उर्फी का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगी ने अपने बालों को एक बन में बांधा था और अपने आउटफिट के साथ काली हील्स पहनी थी। उर्फी के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा,’एक पल के लिए मुझे लगा कि ये न्यूड है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बाप रे, ये लड़की कुछ भी कर सकती है। ये भी क्यों पहना है, नंगी ही घूम।’ एक नेटिजन ने लिखा, ‘इसके खिलाफ शिकायत होनी चाहिए, देश की सभ्यता खराब कर रही है।’ हालांकि उर्फी के लुक को कई लोग पसंद भी कर रहे हैं।

काम के मोर्चे पर बात करे तो उर्फी जावेद अपनी विभिन्न फैशनेबल कंटेंट के साथ सभी को दीवाना बनाने में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से मना कर दिया है।


Posted

in

by

Tags: