जानिए कौन हैं UPSC टॉपर श्रुति शर्मा? जिनकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है!

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा (Civil Service) परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज हो गई है। इसका फाइनल रिजल्ट सोमवार को डिक्लेयर किया गया, जिसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। श्रुति शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल, तीसरे पर गामिनी सिंगला और चौथे पर ऐश्वर्या वर्मा हैं। आपको बता दे, टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। साल 2021 के रिजल्ट में टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं।

जानिए कौन हैं यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा?

श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है. वह इतिहास की छात्रा हैं। श्रुति शर्मा पिछले दो साल से जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ले रहीं थी। श्रुति दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहती है। वहीं उनका परिवार बिजनौर का रहने वाला है।  उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

shruti sharma

इसके अलावा उन्होंने सोशियोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री भी ली है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी।

इन चीजों की शौकीन हैं श्रुति शर्मा!

टॉपर श्रुति शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ कई अन्य शौक भी रखती है। श्रुति को नई-नई चीजों को सीखना बेहद पसंद है। साथ ही कला में उनके रुचि है, आर्ट और कल्चर के बारे में पढ़ना उन्हें बेहद पसंद है। साथ ही उन्हें सिनेमा में काफी दिलचस्पी है।  वो नई फिल्मों के बारे में जानने और देखना का शौक रखती हैं।

इस परीक्षा में लड़कियों ने गाड़ दिए झंडे!

आपकी जानकारी के लिए बता दे, यूपीएससी की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप करने वाली श्रुति शर्मा को पहला स्थान मिला है, वंही दूसरी रैंक अंकिता अग्रवाल ने और तीसरी रैंक गामिनी सिंगला के नाम रही। टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। साल 2021 के रिजल्ट में टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं।

रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए पास हुए हैं। UPSC CSE-2021 प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। जिसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी हुआ। मेन्स एग्जाम 7 से 16 जनवरी 2022 तक चला था। जिसके रिजल्ट 17 मार्च 2022 को आए थे।

इसके बाद तीसरे राउंड इंटरव्यू का दौर 5 अप्रैल को शुरू होकर 26 मई तक चला। इसके बाद 30 मई को फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC ने तीन राउंड- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई!

आपकी जानकारी के लिए बता दे, देशभर अपना व अपने परिवार का नाम रौशन करने बाली इन छात्राओं को स्वयं पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा बधाई दी गई है।

 


Posted

in

by

Tags: