आज अपने से 11 साल बड़ी एक्ट्रेस के प्यार में पागल है घोड़े पर बैठा यह बच्चा, दिमाग पर ज़ोर दो और पहचानो

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े कलाकार हैं, जिनकी बचपन की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जिनमें बॉलीवुड की धक-धक गर्ल से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान तक शामिल हैं। इसी बीच एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस उस तस्वीर को देखकर ये पहचान नहीं पा रहे हैं कि ये किस स्टार के बचपन की तस्वीर है। बता दें कि वायरल तस्वीर एक जाने-माने कलाकार हैं।

आपको बता दें कि ये तस्वीर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर अपना नाम बनाने वाले शख्स है। जो इस समय बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस को डेट कर रहा है। वहीं दोनों की उम्र में 12 साल का गैप है। अब तक तो आप जान ही गए होंगे कि ये तस्वीर किस कलाकार की है। अगर नहीं तो आपको कष्ट न देते हुए हम बता दें कि ये

वायरल तस्वीर एक्टर अर्जुन कपूर की है। अपनी इस तस्वीर में एक्टर एक छोटे से घोड़े के शेप में बने खिलौने पर बैठे हैं। अब के समय के हैंडसम मैन अर्जुन कपूर इस तस्वीर में काफी ज्यादा क्यूट और भोले लग रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर हैरान हैं। ऐसे में वे अर्जुन के बचपन की तस्वीर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अगर बात करें अर्जुन की निजी जिंदगी की तो एक्टर की एक बहन है, जिनका नाम अंशुला कपूर है। बता दें कि अर्जुन कपूर की मां उनकी पहली फिल्म की रिलीज़ से पहले ही उन्हें छोड़कर चली गई थी। जिसका दुख दोनों भाई-बहनों को आज भी है। दोनों आज भी अपनी मां को याद करते नज़र आ ही जाते हैं। बता दें कि अर्जुन और अंशुला के पिता बोनी कपूर हैं। लेकिन किसी कारण वश उनकी मां ने बोनी कपूर से तलाक ले लिया था और दोनों बच्चों को अकेले ही पाला था।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर पहले मोटे हुआ करते थे, लेकिन अब पतले हो गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता रहता है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। तो बता दें कि उनके पतले होने के पीछे फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान का हाथ ही है। जी हां, सलमान ने ही उन्हें फैट से फिट होने के लिए जमकर मोटिवेट किया था।

जिसके चलते अर्जुन कपूर ने उनकी बात मानी और आज वो फिट भी हैं और हैंडसम भी। बता दें कि बीते कुछ समय से अर्जुन कपूर सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नज़र आ ही जाते हैं। वहीं दोनों की ये जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है।


Posted

in

by

Tags: