इस विलेन के बेटे ने चमकाई थी Salman Khan की किस्मत, पिता ने भी अमिताभ-विनोद खन्ना की दी थी टक्कर

नई दिल्ली : बॉलीवुड में हर साल कई लड़के और लड़कियां अपनी आंखों में सपना लेकर आते हैं और सोचते हैं कि वह एक सफल अभिनेता या अभिनेत्री बनेंगे। लेकिन हर किसी के हाथ सफलता नहीं लगती है। अगर किसी को सफलता मिलती भी है तो उसकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती है कि वह सफलता उसके साथ जिंदगी भर टिक पाए। आज कुछ ऐसी कहानी हम आपको बताने वाले हैं। यह बात है वर्ष 1977 की जब विनोद खन्ना (Vinod Khanna) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और ऋषि कपूर की फिल्म अमर, अकबर, एंथोनी रिलीज हुई थी।

इस फिल्म को लोगों द्वारा आज भी याद किया जाता है। फिल्म ने उस समय काफी अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म के साथ साथ फिल्म के गाने भी मशहूर हुए थे। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सभी ने पसंद किया था। उनकी इस फिल्म ने सबसे ज्यादा अगर किसी को लोकप्रिय किया था तो वह था अभिनेत्री परवीन बॉबी का बॉडीगार्ड जिसका नाम जेबिस्को (Zebisko ) था।

इस फिल्म में जेबिस्को (Zebisko ) नेगेटिव किरदार था और इस रोल को अभिनेता यूसुफ खान (Yusuf Khan) ने प्ले किया था। फिल्म अमर अकबर एंथनी में जेबिस्को की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता यूसुफ खान काफी मशहूर हो गए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना और ऋषि कपूर पर भारी पड़ी थी। और इसके अलावा उनकी मस्कुलर बॉडी ने भी लोगों का ध्यान अपनी और खींचा था। इस फिल्म को करने के बाद उनकी डिमांड भी बढ़ गई थी।

लेकिन बावजूद इसके उन्हें हमेशा ही साइड रोल दिए जाते थे। युसूफ खान के बारे में बात करें तो उन्होंने वर्ष 1961 में बॉलीवुड फिल्म जंगल की हसीना से अपना डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी। लेकिन वह लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए थे। युसूफ खान की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनका जन्म मिस्त्र में हुआ था। लेकिन उन्होंने भारत आकर शादी की थी। उनके तीन बच्चे हुए फराज फहद ओर फथया। उनका बेटा जो बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता था लेकिन आज वह भी दुनिया में नहीं है।

उनके बेटे फराज (Faraaz Khan) का भी निधन हो चुका है। फराज (Faraaz Khan) ने भी ब्रेन संबंधी समस्या के चलते 46 साल की उम्र में नवंबर 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आपको बता दें कि अभिनेता फराज मेहंदी और फरेब जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। खबरों की माने तो फराज ने ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सुपरस्टार बनने का मौका दिया था।

ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म मैंने प्यार किया से सलमान खान ने डेब्यू किया था। वह फिल्म पहले फराज को ऑफर की गई थी। कहा जाता है कि वर्ष 1990 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया की कुछ दिन की शूटिंग फराज पूरी कर चुके थे। लेकिन अपनी बीमारी की वजह से वह अचानक बीमार हो गए और उन्हें इस फिल्म को छोड़ना पड़ा जिसके बाद इस फिल्म में सलमान खान को लिया गया।


Posted

in

by

Tags: