बेहद खूबसूरत है टीम इंडिया के क्रिकेटर की पत्नियां, किसी की पत्नी एक्टर्स तो किसी की पत्नी बिज़नेस चलती है

इंडियन क्रिकेटर्स अपने गेम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके गेम से लेकर लव-लाइफ तक की जानकारी फैंस के पास होती है।

जिस तरह उनका गेम सोशल मीडिया छाया रहता है, ठीक उसी तरह उनकी पत्नियां भी खूबसूरती के लिए चर्चा में छाई रहती हैं। सच कहें तो हमारे किक्रेटर देश के लिए जो भी कर पाए हैं उसमें उनकी पत्नियों के त्याग, बलिदान और समर्थन का बहुत बड़ा हाथ है।

क्रिकेटर्स की पत्नियों को देखने के बाद आप बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को भूल जाएंगे। लेकिन उन्हें सिर्फ क्रिकेटर्स की पत्नियां कहना गलत होगा क्योंकि ये सब खूबसूरत हसीनाएं अपनी-अपनी फील्ड में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ चुकी हैं।

आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको ऐसे ही कुछ भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में बताएंगे जो सिर्फ खूबसूरत पत्नियां ही नहीं बल्कि सबकी सब कामयाब बिजनेस वीमेन भी हैं।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा – जब बात होती है क्रिकेट की दुनिया के धुरंधरों की खूबसूरत पत्नियों की तो सबसे पहले नाम आता है विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का। जो विराट से शादी करने से पहले ही एक सफल अभिनेत्री बन चुकी थीं।

अक्सर उन्हें भारतीय क्रिकेट की पहली महिला कहा जाता है। फिल्मों में एक्टिंग के साथ उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर दिया। लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती इसके अलावा अनुष्का शर्मा ‘नश’ नाम की एक कपड़ों की रेखा की मालकिन भी हैं।

cricketer wife business

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह – भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2010 में साक्षी सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 2015 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 11वें संस्करण से कुछ समय पहले धोनी के घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा है। धोनी की पत्नी साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। इसके अलावा साक्षी का साउथ में प्रोडक्शन हाउस भी है।

cricketer wife business

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह – भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। रितिका ने अपने चचेरे भाई बंटी सचदेवा की कंपनी कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट में काम करना शुरू किया था। रोहित शर्मा से मिलने से पहले ही वो हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों को जानती थी और उनके साथ अच्छी दोस्ती रखती थीं।

cricketer wife business

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा – क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा कोरियोग्राफर हैं। वह अक्सर डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। धनाश्री ने कई स्टार्स के साथ डांस किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आता है। धनाश्री उन क्रिकेटर्स की वाइफ में से एक हैं जिनका क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

cricketer wife business

सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी – क्रिकेटर सुरेश रैना से शादी करने से पहले प्रियंका चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी का काफी समय नीदरलैंड में बिताया है। जिसके बाद सुरेश रैना 2015 में प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधे।

2016 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढाई की है और उन्होंने नीदरलैंड के अलग अलग बैंकों के साथ आईटी प्रोफेशनल के रूप में काम किया है। वो अभी एक कंपनी चलाती है।

cricketer wife business

रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी – रीवा सोलंकी और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई। दोनों को मिले हुए कम ही समय हुआ था कि दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि रीवा ने एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है।

रीवा ने कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले रीवा सोलंकी गुजरात में करणी सेना में एक उच्च पदाधिकारी रह चुकी हैं।

cricketer wife business

अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर – राधिका अपने कॉलेज के दिनों से ही अजिंक्य रहाणे को जानती थीं। दोनों ने साल 2014 में शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। शादी के कुछ साल बाद रहाणे क्रिकेट की दुनिया में अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए। फिल्हाल राधिका इंटीरियर डिजाइनिंग की फील्म में अपना करियर बनाने में लगी हैं।

cricketer wife business

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन – संजना खेल प्रजेंटेटर से पहले माडलिंग में भी खूब नाम कमा चुकी हैं। साल 2014 में मिस इंडिया के खिताब के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी और वहां उन्होंने फाइनल मुकाबिले तक का सफर भी तय किया था। संजना गणेशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसल (ICC) के वर्ल्ड कप से लेकर इंडिय प्रीमियर लीग के अलावा कई अन्य सीरीज को भी होस्ट कर चुकी हैं।

cricketer wife business


Posted

in

by

Tags: