सुनील शेट्टी ने साउथ की इन 6 फिल्मो में कर चुके है काम

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड को लेकर बहुत बड़ी बात कही । जिसे लेकर सभी बॉलीवुड स्टार अपनी – अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आए है। इनके इस बयान से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। जहा हालही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन फैंस को इंतजार था की कौन उन्हे उनकी शब्दो मे जवाब देगा?

जिसका इंतजार फैंस बेताबी से कर रहे थे। की कोई हिन्दी सिनेमा जगत का स्टार उनकी ही भाषा में उन्हे जवाब देगा। अब इसी बीच आगे आकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस स्टार सुनील शेट्टी टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू को दिया करारा जवाब।

सुनिल ने अपनी जवाब में बोला “पिता पिता होता है” अब सुनील शेट्टी की यह जवाब ना जाने कितने टॉलीवुड स्टार के दिल पर लगने वाली है। हिंदी सिनेमा जगत ने सुनील शेट्टी एक एक्शन अभिनेता के रूप में जाने जाते है। इन्होंने कई एक्शन फिल्मों में काम किया है। दर्शको को अपनी जबरदस्त ऐक्टिंग से खूब लुभाया है।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने मोहरा, दिलवाले, गोपी किशन, बार्डर, भाई, धड़कन, चॉकलेट, दस, दीवाने हुए पागल, रुद्राक्ष, खंजर, पहेली, मैं हूं ना, हलचल, कयामत जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुके है। आज भले ही अभिनेता फिल्मों में नजर नहीं आते लेकिन इनकी लोकप्रियता आज भी कायम है।

इन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलगु, कन्नड, अंग्रेजी व अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुके है। इन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया है, जिसके लिए इन्हें कई फिल्मफेयर अवार्ड्स से भी नवाजा गया है। सुनिल शेट्टी दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी कार्य कर चुके है। आज हम आपको इनकी साउथ फिल्मों के बारे में बताएंगे। तो आईए जानते है बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपना जलवा बिखेरने वाले अभिनेता की फिल्मों के बारे में।

1: घनी

घनी एक तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म है। यह मूवी वर्ष 2021 में रिलीज़ हुई थी। इस मूवी में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने “विजेंदर सिन्हा” का रोल निभाया था। तेलगु फिल्म घनी लगभग 50 करोड़ रुपये में बनी थी। लेकिन यह फिल्म 6 करोड़ रुपये की ही कारोबार की थी। और ये फिल्म फ्लॉप साबित हो गई थी।

2: Marakkar: Lion of the Arabian sea

यह एक मलयालम ड्रामा-एक्शन फ़िल्म है। इसमें सुपरस्टार मोहनलाल भी थे। इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी ने “चंद्रोथ पनिकर” की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के निर्माता प्रियदर्शन थे। ये फिल्म बीते साल दिसंबर 2021 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने भी दर्शको का खास मनोरंजन नही कर सका था।

3: Mosagalla

इस फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल और विष्णु मंचू इनके अलावा इस मूवी में अभिनेता सुनील शेट्टी भी थे। उन्होंने इस फिल्म में “एसीपी” का भूमिका निभाया था। यह एक तेलुगु थ्रिलर फ़िल्म थी जो 2020 ने रिलीज हुई थी। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हो गई।

4: दरबार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म “दरबार” साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी भी थे । फिल्म दरबार 240 करोड़ रूपए के बजट में बनी थी और इस मूवी ने 250 करोड़ रुपये की ही कारोबार की थी।

5: पैलवान

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप की फिल्म कन्नड़ “पैलवान” में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने भी अपना किरदार निभाया था। इस मूवी में अभिनेता सुदीप ने किच्चा नाम रेसलर का रोल अदा किया था, तो वही अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनके मेंटर “सरकार” का भूमिका निभाया था। इस फिल्म ने भी दर्शको का कुछ खास मनोरंजन नही कर सकी थी।


Posted

in

by

Tags: