क्यों शादी करते-करते रह गए रतन टाटा, जानें असली कारण

भारत के उद्योगपति रतन टाटा को न केवल अपने देश में बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। दुनिया उनका नाम बड़े अदबों से लेती है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। रतन टाटा देश की आर्थिक हालात सुधारने और लोगों की मदद करने के लिए भी प्रसिद्ध हैं। टाटा लाखों लोगों की प्रेरणा हैं।

लेकिन क्या आप उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि क्यों वह आज तक सिंगल हैं? क्यों उन्होनें शादी नहीं की? क्या उन्हें कभी प्यार नहीं हुआ था? इस तरह के सवाल जरूर आपके दिमाग में भी आते होंगे। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्यों रतन टाटा ने नहीं बसाया अपना घर।

भारत-चीन युद्ध बना शादी में रूकावट

रतन टाटा ने पहले मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन उनकी दादी के कहने पर उन्होनें आर्किटेक्चर फील्ड में जाने का सोचा। इसी कारण से उन्हें लॉस एजिंलेस में नौकरी मिली थी। यही उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। करीब 2 साल का उनका लॉस एंजिलेस में यह समय काफी अच्छा बिता था। वहां का मौसम सुहावना था, उनके पास खुद की कार थी। साथ ही उनकी पसंद की नौकरी भी थी।

दोनों की बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन अचानक से उनकी दादी की तबियत खराब हो गई थी और वह सात साल से उनसे मिले नहीं थे। ऐसे में उन्होनें कुछ समय के लिए भारत जाने का फैसला लिया। रतन टाटा को लगता था कि वह जिस महिला से प्यार करते हैं, वह उनके साथ भारत चलेगी।

फिर वह दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन शादी का उनका यह अरमान अधूरा रह गया। वह अपने हमसफर से दूर हो गए। क्योंकि 1962 में भारत-चीन युद्ध छिड़ गया था। जिसके कारण टाटा की प्रेमिका के पिता ने शादी करने से मना कर और यह रिश्ता टूट गया।

चार बार हुई रतन टाटा को मोहब्बत

ऐसा कहा जा सकता है कि प्यार और रतन टाटा की आपस में कभी जमी नहीं। क्योंकि उन्हें अपनी जिंदगी में एक बार नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ था। उनके चारों रिलेशनशिप बेहद सीरियस थे। लेकिन कहते हैं न होनी को कुछ और ही मंजूर था। हमेशा बात शादी आने तक टूट ही जाती थी।

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होनें कभी शादी क्यों नहीं की तो इस पर टाटा ने जवाब दिया कि हर समय अलग था। लेकिन जब में इसमें शामिल लोगों को देखता हूं तो मुझे बुरा नहीं  लगता है। इसके आगे उन्होनें कहा कि मुझे लगता है कि अगर शादी हो जाती तो यह और भी जटिल होता।”

सिमी गरेवाल और रतन टाटा का रिश्ता

सिमी गरेवाल भारतीय एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। वह हमेशा से ही अपनी लाइफ को लेकर चर्चा का विषय रही हैं। यह बात साल 2011 की है, जब सिम्मी गेरेवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के एक इंटरव्यू में रतन टाटा और उनके रिश्ते के बारे में सवाल पूछा था। जिसके जवाब में सिम्मी गेरवाल ने कहा कि रतन टाटा और मैंनें एक लंबा सफर तय किया है। वह परफेक्ट हैं, उनके पास अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। वह बेहद ही विनम्र व्यक्ति हैं। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं था।

इसे भी पढ़ें: Unseen Pictures: जवानी के दिनों में कितने हैंसम दिखते थे रतन टाटा, देखें तस्वीरें

कुछ ऐसा रहा टाटा का बचपन

टाटा ने बताया कि उनका बचपन काफी अच्छा था। लेकिन जैसे-जैसे हम दोनों भाई बड़े होते गए, हमें लोगों द्वारा रैगिंग का शिकार होना पड़ा। इसका कारण उनके माता-पिता का तलाक होना था। क्योंकि उस समय तलाक एक बड़ा मुद्दा था। लेकिन उनके दादी मां ने उन्हें इन चीजों से लड़ना सिखाया। उन्हें बताया कि वह कैसे अपने जीवन में आगे बड़ सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।


Posted

in

by

Tags: