Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या के मौके पर भूलकर भी न करें ये काम, मान्यता अनुसार शुरू हो जाते हैं बेहद बुरे दिन

Shani Amavasya 2022 आज शनि अमावस्या के मौके पर शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही ऐज के दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इन कामों को करने से भगवान शनि की कुदृष्टि जातक पर पड़ती है।

आज सूर्य ग्रहण के साथ-साथ शनिश्चरी अमावस्या पड़ रही है। आज के दिन कर्मफल दाता शनिदेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का काफी अधिक महत्व है। ज्योतिषों के अनुसार, शनि अमावस्या पर काफी अच्छा संयोग बन रहा है।

ऐसे में कुंडली में मौजूद साढ़े साती, ढैय्या और शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय जरूर करना शुभ साबित हो सकता है। इसके अलावा शनि अमावस्या के मौके पर जहां शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विधिवत तरीके से पूजा करते हैं।

वहीं दूसरी ओर ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिसके अनुसार शनि अमावस्या के दिन कुछ कामों को करने की मनाही हैं। वरना इससे शनिदेव कुपित हो जाते हैं और अपनी कुदृष्टि उस जातक पर डाल देते हैं जानिए शनि अमावस्या के दिन कौन से काम करने की है मनाही।

शनि अमावस्या पर न करें ये काम

शनिदेव की पूजा करते समय कभी भी उनसे दृष्टि न मिलाएं। आप पूरी श्रद्धा के साथ आंखे झुकाकर उनकी पूजा करें। माना जाता है कि शनिदेव से आंखें मिलाने से उनकी कुदृष्टि आपके ऊपर पड़ जाती है।

अगर आज आप शनि मंदिर जा रहे हैं तो लौटते समय इस बात का ध्यान रखें कि शनि देव को अपनी पीठ न दिखाएं बल्कि उल्टे पैर मंदिर से बाहर निकले। अन्यथा शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

शनि अमावस्या के दिन स्नान दान जरूर करना चाहिए। आज के दिन काली वस्तुओं का तो जरूर दान देना चाहिए।

शनि अमावस्या के दिन लोहे की चीजों के अलावा जूते, झाड़ू आदि चीजों को खरीदकर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि इससे जातक की कुंडली में शनि दोष बढ़ जाता है।

शनि अमावस्या के दिन आपके द्वार जो भी व्यक्ति मांगने आए उसे कुछ न कुछ अवश्य दान देना चाहिए। ऐसा न करने पर शनिदेव कुपित हो जाते हैं।

शनि अमावस्या के दिन किसी का भी निरादर नहीं करना चाहिए और न ही किसी को परेशान करना चाहिए।

शनि अमावस्या के दिन शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए। आज के दिन मांस, मदिरा आदि से दूरी बना कर रखनी चाहिए।

 


Posted

in

by

Tags: