प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी शादीशुदा महिला ; महिला के दोनों हाथ बांधकर पीटा , वीडियो वायरल …

प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी शादीशुदा महिला ; महिला के दोनों हाथ बांधकर पीटा , वीडियो वायरल …प्रेमी से मिलने गई महिला के दोनों हाथ बांधकर पीटा, केस दर्ज

– शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ दिन पूर्व की घटना

– वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस, छानबीन में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी / शोहरतगढ़/पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला के प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और दोनों हाथ बांधकर पिटाई की। घटना आठ दिन पूर्व की है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद महिला के भाई की तहरीर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी महिला का गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग है। दोनों शादीशुदा हैं। आठ दिन पूर्व रात में महिला प्रेमी से मिलने आई थी। जानकारी होने पर ससुरालियों ने महिला को पकड़ लिया। प्रेमी मौके से फरार हो गया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को लोहे के चैनल गेट से दोनों हाथ बांधकर पिटाई की। वीडियो में अश्लील गाने की आवाज भी सुनाई दे रही है और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते एवं फोटो खींचते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो वीडियो की जानकारी होने पर और महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के भाई के तहरीर के आधार पर दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है।

लापता बताई जा रही महिला
ग्रामीणों के अनुसार घटना की जानकारी होने पर बाहर रह रहा पति पांच दिन पहले घर आया तो महिला से पूछताछ के दौरान विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पति से विवाद के बाद महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ के साथ महिला के तलाश में भी जुटी हुई है।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में महिला को बांधकर पिटाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान कर रही है।


Posted

in

by

Tags: