Amrapali के बाद Pawan Singh ने Komal के साथ किया जमकर रोमांस, एक्टर बोले हिला के नाच.. मच गया बवाल

Komal Singh – Pawan Singh Hot Romance Video: भोजपुरी जगत के दबंग खान यानी कि पवन सिंह सोशल मीडिया पर हमेशा किसी न किसी वजह छाए रहते हैं। पव न सिंह को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। इंडस्ट्री में पवन सिंह और कोमल सिंह की जोड़ी को बहुत ही पसंद किया जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा कोमल सिंह और  पवन सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह और कोमल सिंह की जोड़ी देखते ही बन रही है।

दोनों ने अपने रोमांस वीडियो से इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। कोमल सिंह और पवन सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘हिला के नाच…’ (Hila Ke Naach) यूट्यूब पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है।


कोमल सिंह रेड कलर की आउटफिट में बेहद ही ज्यादा हॉट और खूबसूरत नजर आ  रही हैं। ये गाना इस साल का सबसे हिट भोजपुरी गाना है। आपको बता दें की इसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। पवन के साथ इस म्यूजिक वीडियो में कोमल सिंह ने अपनी हॉटनेस से धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं।


पवन सिंह के इस वीडियो को DRJ Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 46,91,538 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा हर पल बढ़ता ही जा रहा है।



इस गाने सुनने के बाद  इसके एक-एक बीट पर आपके कदम अपने आप थिरकने लगेंगे। गाने में  पवन सिंह और कोमल सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री ने आग लगा दी है। पवन सिंह लगभग इंडस्ट्री के सभी एक्ट्रेस संग काम कर चुके हैं। पवन सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं।


Posted

in

by

Tags: