Pawan Singh ने नए गाने में अपने रोमांस से एक्ट्रेस को कर दिया घायल, वीडियो 51 मिलियन पार

Bhojpuri hot : भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना ‘नजर मिलाओ बबुआन से’ इन दिनों यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। पवन की दमदार आवाज और एक अलग अंदाज की वजह से यह गाना अब तक 51 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुका है और फैन्स के बीच तेज़ी से पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सफेद पठानी सूट स्टाइलिश कुर्ता पायजामा पहने रफ लुक में नजर आ रहे हैं।

ख़बरों की माने तो इस गाने को इसके बोलों की वजह से 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ‘नज़र मिलाओ बबुआन से’ को 14 सितंबर 2020 को PRA फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया था और रिलीज़ होते ही गाने और वीडियो दोनों ने दर्शकों का ध्यान तेज़ी से अपनी और आकर्षित करना शुरू कर दिया था।


गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ सोना सिंह ने गाया है। अरुण बिहारी और विनय निर्मल ने गाने के बोल लिखे हैं और छोटा बाबा बसही ने शानदार गाने का म्यूजिक दिया है। वीडियो में सोना सिंह (Sona Singh) ने पवन सिंह के साथ जबरदस्त डांस मूव्स पेश किये हैं, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।


आपको बता दें कि इसके पहले अभिनेता का गाना ‘कमरिया हिला रही है’ यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंडिंग बन गया था। सभी ने इसे पसंद किया। मुदस्सर खान द्वारा कोरियोग्राफ और निर्देशित इस ट्रैक के वीडियो में अद्भुत डांसर लॉरेन और पवन सिंह हैं। अभिनेत्री के साथ पवन सिंह की शानदार केमिस्ट्री है। गाने के वीडियो में रंगों का दंगा है, जो इसे एक आदर्श देसी होली नंबर का जीवंत एहसास देता है।



बात करें पवन सिंह के काम के बारे में तो कुछ दिनों पहले उनका नया गाना आकांक्षा दुबे के साथ रिलीज हुआ था। लेकिन इस गाने के लिए रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आई थी। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था।


Posted

in

by

Tags: