निरहुआ के लिए जब आम्रपाली दुबे ने बयां की अपनी फीलिंग्स, कहा था- उनके जैसा लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात

भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अब लोकसभा सांसद बन गए हैं। निरहुआ के चुनाव जीतने के बाद से ही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आम्रपाली और निरहुआ बहुत अच्छे दोस्त और कोस्टार हैं।

आम्रपाली दुबे ने ज्यादातर भोजपुरी फिल्में निरहुआ के साथ ही की हैं। इसके अलावा दोनों कई म्युजिक वीडियोज में भी साथ नजर आए।

सोशल मीडिया में भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे अकसर एक साथ रील्स और वीडियोज बनाकर फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं।

कई लोगों को लगता है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पति पत्नी हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं। वहीं आम्रपाली दुबे अविवाहित हैं।

सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाहें भी उड़ीं कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कभी भी दोनों एक्टर्स ने ऐसी अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एक बार एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने कहा था कि वह 40 के करीब पहुंच कर भी इसलिए अविवाहित हैं क्योंकि अभी तक उन्हें ऐसा लड़का नहीं मिला जिसे वह अपना जीवनसाथी बना सकें।

अपने एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने ये भी कहा था कि निरहुआ जैसा लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात होगी। (All Photos: Social Media)


Posted

in

by

Tags: