क्राइम पेट्रोल के सुशांत सिंह की पत्नी मोलिना है बला की खूबसूरत, देखते ही दीवाने हुए फैंस

टेलीविज़न के कई ऐसे सितारे हैं जो प्रतिभा और अदाकारी का जलवा बॉलीवुड फिल्मों में दिखा चुके हैं। ऐसे ही कुछ कलाकारों में से एक हैं सुशांत सिंह, उनका नाम नामी कलाकारों में शुमार किया जाता हैं। उनकी अदाकारी काफी लाजवाब होती है। सुशांत सिंह को ज्यादातर लोग क्राइम पेट्रोल की वजह से भी जानते हैं। क्राइम पेट्रोल में आंखों देखा हाल सुनाने वाले सुशांत सिंह अपनी पर्सनालिटी की वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

आपको बता दें वह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। जहां लोगों को उनकी अदाकारी की काफी पसंद आयी और उन्होंने जमकर तारीफ भी की थी। फैंस का मानना है कि वह बेहद ही प्रतिभाशाली अभिनेता है। लेकिन हाल ही में वह अपने काम कि वजह से नहीं बल्कि अपनी खूबसूरत पत्नी के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन है सुशांत सिंह की खूबसूरत पत्नी जिन्होंने अपनी अदाओं से लोगों को हैरान कर दिया है।

सुशांत सिंह

सुशांत सिंह लंबे समय से छोटे पर्दे से हैं दूर

सुशांत सिंह काफी लंबे समय से छोटे पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं। मगर उनकी खूबसूरत पत्नी मोलिना के ऊपर लोगों की नज़र पड़ते ही लोग फिरसे उन्हें याद करने लगे हैं। आपको बता दें मोलिना सिंह और सुशांत की लव मैरिज हुई थी और यह दोनों पिछले 10 सालों से साथ हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत की पत्नी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही सब लोग कहने लगे कि सुशांत सिंह की पसंद काफी खूबसूरत है।

मोलिना ने अपनी दिलकश अदाओं से पहली ही नजर में लोगों के दिलों में जगह बना ली। सुशांत सिंह की पत्नी की खूबसूरती देखते ही लोग उन पर अपना दिल हारने लगे। हर कोई सुशांत की खूबसूरत पत्नी को काफी पसंद कर रहा है। सब लोग यह बोल रहे हैं कि सुशांत बिल्कुल छुपे रुस्तम निकले, क्योंकि उनकी पत्नी मोलीना की खूबसूरती लोगों के दिल चुरा रही हैं। आपको बता दें उनके प्यारे प्यारे बच्चे भी है जो काफी सुन्दर है।


Posted

in

by

Tags: