Nirahua – Neelam Giri Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने इस समय सोशल मीडिया का तापमान अपने रोमांस वीडियो से बढ़ाया हुआ है। निरहुआ कभी अक्षरा सिंह तो कभी काजल राघवानी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच निरहुआ और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग ‘गोरे गोरे रूप के कटोरा लेके घूमी ले’ (Gore Gore Rup Ke Katora Leke Ghumi Le) यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी सॉन्ग ‘गोरे गोरे रूप के कटोरा लेके घूमी ले’ निरहुआ की फिल्म ‘कलाकंद’ का है। इस गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव निरहुआ खूब रोमांस और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल Kanhaiya Singh और Manish Raj ने लिखा है, जबकि गाने को म्यूजिक Arya Sharma ने दिया है।
गाने को सिंगर शिल्पी राज और कन्हैया सिंह ने गाया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सनी शर्मा, संतोष पहलवान अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने के वीडियो निरहुआ भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस रेड कलर की आउटफिट में ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में दोनों स्टार्स एक दूसरे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से लोगों को मदहोश कर दिया है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हैं।