जानिए, रवींद्र जडेजा को क्यों कहा जाता है ‘सर जडेजा’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। और, एक के बाद एक लगातार शानदार पारियां खेलते जा रहे हैं। श्रीलंका के विरुद्ध मोहाली टेस्ट में उन्होंने जिस तरह से 175 रनों की पारी खेली है। और, फिर मैच में 9 विकेट हासिल किए हैं। यह दिखाता है कि जडेजा कितने बड़े प्लेयर हैं।

रवींद्र जडेजा की गिनती मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में होती है। और उन्हें सर जडेजा के रूप में पुकारा जाता है। हालांकि, बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि रवींद्र जडेजा को ‘सर’ क्यों कहा जाता है और इसकी शुरुआत कब हुई। आज के इस लेख में हम जडेजा से जड़े इसी विषय के बारे में जानेंगे।

दरअसल, रवींद्र जडेजा को सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न जगहों यहाँ तक कि उनके टीम मेट्स भी उन्हें सर जडेजा कह कर पुकारते हैं। इतना ही नहीं, बीसीसीआई के ट्विटर अकाउंट और इंटरव्यू में भी जडेजा के लिए ‘सर जडेजा’ का ही उपयोग सामने आया है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा को लेकर किए थे अनेक ट्वीट

वास्तव में, रवींद्र जडेजा को सबसे पहले सर जडेजा कहने वाले कोई और नहीं बल्कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी हैं। दरअसल, आईपीएल 2013 के दौरान एमएस धोनी ने जडेजा को लेकर कुछ ट्वीट्स किए थे। जिसमें, उन्होंने जडेजा को ‘सर’ कहा था।

साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, सर जडेजा कैच पकड़ने के लिए नहीं दौड़ते हैं। बल्कि, गेंद खुद उन्हें ढूंढ लेती है और सीधा हाथ में आ जाती है।

यही नहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि जब सर जडेजा अपनी कार चलाते हैं, तो वह खड़ी रहती है। लेकिन सड़क चलने लगती है। और, जब वो बल्लेबाजी करने जाते हैं तो पवेलियन पिच की ओर चला जाता है।

हालांकि, ये तो एमएस धोनी कुछ ही ट्वीट्स हैं। लेकिन, जडेजा को ‘सर जडेजा’ कहने वाले कई ट्वीट्स वायरल हो चुके हैं। इनमें से ही एक ट्वीट में धोनी ने लिखा था कि, भगवान को जब यह लगने लगा कि रजनी सर (रजनीकांत) बूढ़े हो रहे हैं, तो उन्होंने सर जडेजा को बना दिया था।

कुल मिलाकर देखें तो, महेंद्र सिंह धोनी के इन्हीं ट्वीट्स की वजह से ही रवींद्र जडेजा को सर जडेजा कहा जाने लगा। यदि कहा जाए कि, महेंद्र सिंह धोनी ने ही रवींद्र जडेजा को सर की उपाधि तो यह गलत नहीं होगा।


Posted

in

by

Tags: