Khesari Lal Yadav ने अनोखे अंदाज़ में एक्ट्रेस की रेड लिपिस्टिक पोछी, वीडियो कर देगा आपको हैरान

नई दिल्ली: दिग्गज भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक नया पार्टी नंबर ‘रेड लिपस्टिक’ इन दिनों काफी देखा जा रहा हैं। इस गाने में उनके साथ मुख्य भूमिका में सुदीक्षा झा हैं। यह गाना यूट्यूब पर वायरल हो गया है। आपको बता दें कि इस गाने को रिलीज़ होने के छह दिनों में 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका था।

उस समय गाने को पसंद करने के लिए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने फैंस को दिल से धन्यवाद दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, ‘रेड लिपस्टिक’ गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और खुशबू तिवारी केटी ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्य शर्मा ने दिया है।


यह गाना स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया है और इसे अब तक 101 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह गाना 18 अगस्त, 2020 को रिलीज़ हुआ था। वीडियो में सुदीक्षा अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही है। यूट्यूब पर ये वीडियो काफी Trend कर रहा है।


आपको बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) की जर्नी काफी असाधारण रही है। गायक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं, और फेन्स उनके जोशीले गानों पर झूमने से खुद को रोक नहीं पाते है।


https://www.youtube.com/watch?v=KHjQsuGM9rQ

खेसारी के म्यूजिक वीडियो अक्सर लाखों में व्यूज लेते हुए वायरल हुए हैं। यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। एक दौर था जब खेसारी लिट्टी चोखा बेचकर गुजारा किया करते थे। लेकिन, अपनी प्रतिभा और कड़े संघर्ष के बूते एक्टर ने यहां तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। खेसारी लाल यादव फौज में भी नौकरी कर चुके हैं। लेकिन वह शुरू से मनोरंजन जगत में आना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फौज की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया।


Posted

in

by

Tags: