5 दिन में पलटने वाली है इन राशियों की किस्मत, शनिदेव की कृपा से मिलेगा खूब पैसा

जून का महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। 5 जून से शनिदेव वक्री हो जाएंगे। शनि की उल्टी चाल कुछ राशिवालों के लिए तकलीफदायक रहेगी। वहीं कई जातकों को जीवन में सकारात्मकता आएगी। शनि फिलहाल कुंभ राशि में है। वह 30 साल बाद अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं।

कब तक वक्री रहेंगे शनिदेव

शनिदेव अक्टूबर 2022 तक वक्री की स्थिति में रहेंगे। इस दौरान उन जातकों को परेशानी होगी। जिन पर साढ़े साती या ढैय्या चल रही है। वहीं जिनकी जन्म कुंडली में शनि कमजोर है। शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं। उन लोगों को तकलीफ नहीं होगी, जो जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

इन राशियों के लिए शनि का वक्री रहेगा फायदेमंद

वृषभ राशि

आप मीठी वाणी की सहायता और चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। कार्य में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी। मित्रों से संबंधों में सुधार होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी नवीन व्यवसाय को करने का विचार मन में आ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा।

कन्या राशि

हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। धन संचय कर पाएंगे। सुखद समाचारों की प्राप्ती होगी। दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।


Posted

in

by

Tags: