Bollywood की इन 5 एक्ट्रेसेस को प्‍लास्टिक सर्जरी कराना पड़ा भारी, खूबसूरत बनने के चक्‍कर में बदल गया चेहरा

ग्लैमर की दुनिया में हमेशा सुर्खियों में रहने और लोगों का ध्‍यान खींचने के लिए आकर्षक दिखना बेहद जरूरी है। इसीलिए अपनी खबसूरती को निखारने के लिए कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने प्‍लास्टिक सर्जरी कराई। मगर उनका ये दांव उन्‍हीं पर उल्‍टा पड़ गया। वो अच्‍छी दिखने के बजाय उनका मूल रूप ही बिगड़ गया। जिसके चलते उन्‍हें सोशल मीडिया पर भी खूब खरी खोटी सुननी पड़ी। फैंस ने उनका खूब मजाक बनाया। आज हम आपको ऐसी ही चुनिंदा हीरोइनों के बारे में बातएंगे जिनकी सर्जरी सही नहीं हो पाई।

कोएना मित्रा: गलत सर्जरी से सबसे ज्‍यादा असर कोएना मित्रा पर पड़ा। हिट आइटम नंबरों पर डांस करके बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री ने नाक की सर्जरी कराई थी, लेकिन ये बर्बाद हो गई थी। इसका उन्‍हें खुद भी अफसोस है। कोएना ने एक इंटरव्‍यू में कहा था, “सर्जरी के बाद मेरी हड्डियों में सूजन होने लगी। यहां तक कि डॉक्टरों ने भी हार मान ली और कहा कि सिर्फ दवा और दुआ से ही काम चलेगा। ” एक गलत सर्जरी के चलते उनका करियर लगभग खत्‍म हो गया।

आयशा टाकिया: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आयशा टाकिया आज़मी को सोचा ना था (2005) और वांटेड (2009) जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी स्‍माइल के लिए वह मशहूर थीं। मगर सर्जरी के बाद जब उनकी तस्वीरें सामने आईं तो प्रशंसक हैरान रह गए। उनकी फेल होने की वजह से उनका पूरा चेहरा बदल गया। लोगों ने इसका खूब मजाक बनाया।

मिनिषा लांबा: आपको फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ से उनका सुंदर चेहरा याद होगा, जहां उन्होंने चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था। मगर उन्‍होंने ने भी ज्‍यादा खूबसूरत दिखने के चक्‍कर में अपने चेहरे की प्‍लास्टिक सर्जरी करा ली, लेकिन उनका ये एक्‍सपेरिमेंट सफल नहीं हो पाया और उनका चेहरा बदल गया।

सोफिया हयात: सोफिया हयात, जो बिग बॉस की कंटेस्टेंट थीं उन्‍होंने अपने होठों को ठीक करने के लिए सर्जरी कराई थी। मगर उनका भी ये प्रयोग सफल नहीं हुआ। लोगों ने उनके लुक का मजाक उड़ाया। गलत सर्जरी के कारण उन्‍हें भी बहुत नुकसान हुआ है।

वाणी कपूर: शुद्ध देसी रोमांस मूवी से बॉलीवुड में दस्‍तक देने वाली खूबसूरत हीरोइन वाणी कपूर की स्‍माइल के सब दीवाने थे। मगर उन्‍होंने ‘बेफ़िरके’ फिल्म के लिए अपने लुक पर काम किया और सर्जरी कराई। मगर इससे उनका पूरा हुलिया बदल गया। लोग उन्‍हें पहचान तक नहीं पाए। इससे उनका खूब मजाक भी बना। सर्जरी के बाद उनके होंठ मोटे हो गए थे और गाल लंबे हो गए थे।

इसी तरह बॉलीवुड के कई दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी खुद को ज्‍यादा आकर्षक बनाने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया, लेकिन उनका ये प्रयोग फेल हो गया। जिसके चलते उनका पूरा हुलिया बदल गया। इस चक्‍कर में उन्‍हें लोगों की खूब खरी खोटी तक सुननी पड़ी।


Posted

in

by

Tags: