जिसे गांव के लोग समझ रहे थे अनपढ़ गवार वो महिला निकली IAS अधिकारी

अक्सर देखा गया है कि देश में ऐसे बहुत से लोग रहते हैं जो लोगों के पहनावे और उनकी वेशभूषा के आधार पर ही उन्हें वर्गीकृत कर देते हैं। लोग दिखने के ढंग और पोशाक से उनकी औकात का अंदाजा लगाने लगते हैं परंतु आप सभी लोगों ने यह कहावत तो जरूर सुनी होगी “डॉन्ट जज ए बुक बाय इट्स कवर”

यानी कि किताब को उसका कवर देखकर जज ना करें। जो चीज बाहर से जैसी नजर आती है, जरूरी नहीं है कि वह अंदर से भी वैसे ही हो। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर से सामने आया है। जहां पर एक महिला के साथ कुछ इस तरह से हुआ, परंतु जब उस महिला की सच्चाई पता चली तो सभी हैरान हो गए।

आपको बता दें कि लोगों ने महिला की वेशभूषा देखने के बाद उसे अनपढ़ गवार समझ लिया था। महिला ने साधारण पहनावा धारण किया हुआ था। जब उस महिला को गांव वालों ने देखा तो उनको यही लगा कि यह कोई सामान्य अनपढ़ गवार महिला होगी परंतु जब लोगों को उस महिला की सच्चाई के बारे में पता चली तो सबके होश उड़ गए। दरअसल, यह महिला एक आईएएस अफसर निकली, जिनका नाम IAS मोनिका यादव है।

आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी मोनिका यादव राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 2014 में आईएएस परीक्षा पास कर देश की सेवा करने का फैसला किया। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही थीं, जिसमें वह राजस्थानी वेशभूषा में दिखाई दे रही हैं और उनके साथ गोद में एक नवजात शिशु भी दिख रहा है।

उनकी इस तस्वीर को देखकर कोई भी व्यक्ति इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह एक आईएएस अफसर हैं। जहां IAS अधिकारी अपनी पोस्ट पर होने के बाद हर किसी से बात करना भी मुनासिब नहीं समझते। वहीं मोनिका ने अपने क्षेत्र और राज्य की संस्कृति और वेशभूषा का सम्मान करते हुए पूरे देश में एक मिसाल कायम की।

आपको बता दें कि राजस्थान की रहने वाली इस आईएएस महिला अफसर की सादगी को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो रहा है और उनके लोग फैन हो गए हैं। मोनिका यादव का बचपन गांव में ही व्यतीत हुआ है। गांव में पलने में और बढ़ने के बावजूद भी उन्होंने साल 2014

में यूपीएससी के परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके साथ ही उन्होंने अपने मां-बाप का नाम भी रोशन किया। आईएएस बनने के बाद उन्होंने आईएएस अधिकारी सुशील यादव से विवाह किया। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई जो इस वायरल तस्वीर में उनकी गोद में नजर आ रही है।

आपको बता दें कि मोनिका यादव के पिताजी भी एक आईआरएस अधिकारी हैं। ऐसी स्थिति में मोनिका ने भी बचपन से ही अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने का सपना देखा था। उन्होंने सिविल सर्विसेज के जरिए देश की सेवा करने का फैसला किया। कई सालों की कठिन मेहनत के बाद साल 2014 में उन्हें कामयाबी मिली। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देश की सेवा में अपना सब कुछ लगा दिया। मोनिका की इतनी बड़ी पोस्ट होने के बावजूद भी सादगी भरा जीवन व्यतीत करना पसंद करती हैं।

आईएएस अधिकारी मोनिका यादव वर्तमान में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके इलाके में जब भी कोई समस्या आती है तो वह तुरंत उसका समाधान करती हैं। वह अपने क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं।


Posted

in

by

Tags: