हनी सिंह पर लग चुके हे उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा के आरोप

हनी सिंह पर लग चुके हे उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा के आरोप

रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने बुधवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दायर कर उन पर अन्य बातों के अलावा घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी की 120 पन्नों की याचिका में रैपर के खिलाफ उनके साथ किये गए कई आरोपों के बारे में लिखा गया है।याचिका में हिरदेश सिंह (हनी सिंह का असली नाम) को प्रतिवादी के रूप में उनके माता-पिता और छोटी बहन के साथ नामित किया गया है.

दर्ज किये गए मामले में लिखा गया है कि कैसे 2011 में अपने हनीमून के लिए मॉरीशस पहुंचने पर सिंगर ने अपनी पत्नी के प्रति रवैया अचानक बदल दिया था।इसमें कहा गया है कि हनी सिंह शालिनी के प्रति ‘असभ्य, क्रूर रहे थे. हनी सिंह ने शालिनी को तब बिस्तर पर धकेल दिया था और उससे कहा था कि उन्होंने अपनी इच्छा के विरुद्ध उनसे शादी कर ली है।सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने उनके साथ कमिटमेंट की थी।

 टीवी शो में पहली बार हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी तलवार भी नजर

पहली बार हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी तलवार भी नजर

साल 2014 में हनी सिंह ‘इंडियाज रॉ स्‍टार’ शो को होस्‍ट कर रहे थे। लेकिन इसके बाद वह अचानक इंडस्‍ट्री से गायब हो गए। रिपोर्ट्स में दावा किया कि हनी सिंह नशे की लत के श‍िकार हो गए हैं और रीहैब सेंटर में हैं। इसी शो में पहली बार हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी तलवार भी नजर आई थीं। बाद में शालिनी ने सार्वजनिक तौर पर पति का बचाव भी किया था।

पत्‍नी शालिनी तलवार ने किया था सच का खुलासा

पत्‍नी शालिनी तलवार ने किया था सच का खुलासा

शालिनी ने रैपर पर उन्हें ट्रिप के दौरान अकेला छोड़ने और नशे की हालत में रहने का भी आरोप लगाया है।जब वह उनसे इस बारे में पूछती थी, तब रैपर उनके बाल खींचते, उन्हें थप्पड़ मारते और उन्हें ‘चुप रहने’ के लिए कहा करते थे।

शालिनी जब करवा चौथ पर उनके लिए उपवास कर

कैसे हनी सिंह ने उन्हें ट्रिप पर ले जाने से इनकार कर दिया और ‘कई महिलाओं के साथ लगातार आकस्मिक यौन संबंध बनाने लगे’। उन्होंने कभी भी दुनिया के सामने यह खुलासा नहीं किया कि वह शादीशुदा हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी शादी की अंगूठी पहनने से इनकार करते हुए कहा था कि हीरे उनके लिए अपशकुन है।

वह तस्वीरें किसी फिल्म की शूटिंग की लगें

जब उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं, तो उन्होंने शालिनी को ‘बेरहमी से’ पीटा, और उस पर लीक के पीछे होने का आरोप लगाया था। अपनी शादी की खबरों को छुपाने के लिए, सिंगर ने किसी को उन तस्वीरो को मॉर्फ करने के लिए कहा, ताकि वह तस्वीरें किसी फिल्म की शूटिंग की लगें।

शालिनी ने महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है

शालिनी ने महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है

शालिनी ने उन पर ब्राउन रंग म्यूजिक वीडियो में उनके साथ काम करने वाली एक महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है।शालिनी जब करवा चौथ पर उनके लिए उपवास कर रही थी, तब उस महिला के साथ दुबई में थे। वापस लौटने पर, उन्हें महिला के साथ ‘कोम्प्रोमाईज़ करने की स्थिति’ वाली उनकी तस्वीरें मिलीं,

लेकिन रैपर ने शालिनी से कहा कि वह अपने काम पर ध्यान दें और फिर शालिनी पर ‘शराब की बोतलें’ फेंक दीं। शालिनी ने कहा कि उन्हें बाद में अलग-अलग महिलाओं के साथ और भी तस्वीरें मिलीं थी।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड ”से जुड़े रहे।

pinal