जाने.. किस महीने में जन्म लेने वाली स्त्रियां होती है धनवान और पुत्रवान

अगर हिन्दू शास्त्रों की बात की जाए तो हमारे ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की हर समस्या का समाधान आसानी से मिल जाता है.

जी हां ज्योतिष शास्त्र मनुष्य को उसके जीवन से जुड़े कई पहलुओं से रूबरू करवाता है. इसके इलावा शास्त्र मनुष्य को उन घटनाओ के बारे में भी सचेत करता है जो भविष्य में उनके साथ घटित हो सकती है.

बरहलाल विवाह भी मनुष्य के जीवन का एक खास पहलु है और ये व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. यही वजह है कि ये पड़ाव व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों ही बदल देता है.

इसलिए विवाह करने से पहले ये जान लेना चाहिए कि जिस स्त्री या जिस लड़की से आप विवाह कर रहे है,

वो कैसी है और उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेना जरुरी है. अगर ज्योतिष की माने तो किसी भी लड़की से शादी करने से पहले उसकी कुंडली देख लेना जरुरी है.

जी हां इससे लड़की के चरित्र और स्वभाव के बारे में जानकारी मिल ही जाती है. आपको जान कर ख़ुशी होगी कि आज हम आपको यहाँ यही बताने आये है. बरहलाल आज हम आपको बताएंगे कि किस महीने में जन्मी लड़की कैसी होती है.

१. चैत्र महीना.. सबसे पहले हम चैत्र महीने की बात करते है. बता दे कि इस महीने में जन्मी लड़किया ज्यादा बोलने वाली होती है.

इसके इलावा इनका रंग गोरा और कद काठी से ये सुन्दर होती है. इसके साथ ही इस महीने में जन्मी लड़किया अपने जीवन का हर फैसला सोच समझ कर करती है. आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इनकी कुंडली में धन और पुत्र का अच्छा योग होता है.

२. वैशाख महीना.. इस महीने में जन्मी लड़किया श्रेष्ठ, पतिव्रता और कोमल स्वभाव की होती है. इसके इलावा इनका मन साफ़ और आंखे बड़ी बड़ी होती है.

हालांकि दिखने में तो ये सुन्दर होती है, लेकिन इन्हे गुस्सा बहुत आता है.

३. ज्येष्ठ महीना.. इस महीने में जन्मी लड़किया बुद्धिमान, धनवान और धार्मिक स्वभाव की होती है.

४. अषाढ़ महीना.. इस महीने में जन्मी लड़किया पुत्रीवान यानि इन्हे पुत्री की प्राप्ति होती है और ये जीवन में काफी सुख भोगने वाली होती है.

५. श्रावण महीना.. इस महीने में जन्मी लड़कियां जरा मोटी होती है. इसके इलावा इनके मन में दया के भाव होते है और इनका चरित्र भी पवित्र होता है. इसके साथ ही ये किसी को भी जल्दी माफ़ कर देती है.

६. भाद्र महीना.. इस महीने में जन्म लेने वाली स्त्रियों का मन कोमल होता है. इसके साथ ही इनकी कुंडली में भी पुत्र और धन का योग होता है

और ये अच्छा परिवार चलाने वाली होती है. इसके इलावा ये जीवन में प्रसन्न रहती है और हमेशा सच बोलने वाली होती है.

७. अश्विन महीना.. इस महीने में जन्मी लड़किया धनी, गुणवान और साफ़ मन की होती है. यही वजह है कि इनके जीवन में हमेशा सुख का आगमन रहता है.

८. कार्तिक महीना.. इस महीने में जन्मी लड़कियों का स्वभाव थोड़ा कुटिल होता है. जी हां साथ ही ये बहुत चालाक और झूठ बोलने वाली होती है.

९. मार्गशीष महीना.. मार्गशीष महीने में जन्म लेने वाली लड़किया मीठी वाणी की होती है. जी हां इसलिए धार्मिक कार्यो में इनकी ज्यादा रूचि होती है.

१०. पौष महीना.. इस महीने में जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव सच बोलने वाला होता है. इसके साथ ही ये स्त्रियां बुद्धिमान और सौभायवती होती है.

११. माघ महीना.. इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों का स्वभाव उनके पति जैसा ही होता है और इन्हे समाज में काफी मान सम्मान भी मिलता है. हालांकि ये गुस्से को भी अपने अंदर ही समा कर रखती है.

१२.फाल्गुन महीना.. इस महीने में जन्मी स्त्रियाँ भाग्यशाली होती है. इसके साथ ही इनका स्वभाव भी कल्याणकारी होती है और इन्हे जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती.

बरहलाल शास्त्रों द्वारा बताई गई इन बातों को पढ़ कर आप भी ये जान सकते है कि आपके लिए कौन सी लड़की बेहतर रहेगी.


Posted

in

by

Tags: