‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट संग गोविंदा की भांजी आरती सिंहने किया सीक्रेट वेडिंग, शादी की फोटोज हुई वायरल

इस वेडिंग सीजन बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक खूब शहनाइयां बज रही है और जहां इंडस्ट्री के कई सितारे शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत किए हैं तो वहीं कई शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं|

अभी हाल ही में जहां बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने जीवन के प्यार और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी है वही अब जल्द ही बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं|

वही इन सब के बीच टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा की शादी की खबरें भी सामने आ रही है दरअसल टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आरती सिंह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही है|

आरती सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी शॉक्ड हैं और लोग यही अनुमान लगा रहे हैं कि आरती सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है|

राजीव-आरती ने शेयर की वेडिंग फोटो

दरअसल हाल ही में टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमें आरती सिंह और राजीव अदातिया दूल्हा दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं और इस फोटो में आप देख सकते हैं की आरती और राजीव शादी के जोड़े में स्टेज पर लगी कुर्सियों पर बैठे हुए हैं|

तस्वीर में जहां राजीव दूल्हा बने बेहद हैंडसम दिख रहे हैं और इन्होंने वाइट कलर की शेरवानी पहनी है और इतना ही नहीं राजीव के गले में वरमाला भी नजर आ रही है|

वहीं एक्ट्रेस आरती सिंह भी इस तस्वीर में ब्राइडल लुक में नजर आ रही है और दुल्हन के अवतार में सजी-धजी आरती सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है| लुक की बात करें तो इस दौरान आरती ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है|

राजीव की तरह आरती के गले में भी वरमाला नजर आ रही है और सामने आई तस्वीर में आरती सिंह राजीव के कंधे पर सिर रखकर बेहद ही टशन भरे अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही है| वही राजीव सीधे-साधे बनकर पर कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं|

आरती सिंह और राजीव दोनों ने इस तस्वीर को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है और वही राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,”तनु वेड् मनु 2.0. हाहा आरु वेड्स राजू!! मजाक कर रहा.

हमने ग्लैम ऑन कलैंडर के लिए तनु वेड्स मनु के लुक को रिक्रिएट किया है.”| आरती सिंह ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है और वही इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगी अनुमान लगा रहे थे कि आरती सिंह ने वाकई में राजीव के साथ शादी कर ली है परंतु इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है |

दरअसल राजीव के कैप्शन से इस तस्वीर की सच्चाई सामने आई है और आपको बता दें राजीव और आरती ने मिलकर ‘तनु वेड्स मनु’ के लुक को रीक्रिएट किया है| सोशल मीडिया पर आरती सिंह की पोस्ट जमकर बारिश हो रही है|

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक है और वही रिश्ते में आरती सिंह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी लगती है| वही बात करें राजीव की तो राजीव को बिग बॉस सीजन 15 में देखा गया था और इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं|


Posted

in

by

Tags: