इस परिवार का दावा है कि ये है भगवान राम के वंशज, कुछ ऐसी है इनकी रॉयल लाइफ

अगर भारत का इतिहास देखा जाए तो अंगेजों की गुलामी से आज़ादी सन 1947 में ही मिल गई लेकिन अभी भी कई ऐसे राज परिवार है जो भारत में रहते हैं और आज भी उसी शानो-शौकत के लिए जाने जाते हैं। इनमें से ही आज एक ऐसे राज परिवार का नाम सामने आया है ,

जो जयपुर के हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में जयपुर की महारानी पद्मिनी देवी ने बताया था कि वे राम के वंशज हैं।

पद्मिनी ने बताया कि उनका परिवार राम के बेटे कुश के परिवार के वंशज हैं और उनके पति और जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह कुश के 309 वें वंशज थे। इतना ही नहीं उन्‍होंने बताया कि 21 अगस्त 1912 को जन्मे महाराजा मानसिंह ने तीन शादियां की थी।

जिसकी पहली शादी 1924 में 12 साल की उम्र में जोधपुर के महाराजा सुमेर सिंह की बहन मरुधर कंवर से हुई थी। वहीं मानसिंह की दूसरी शादी उनकी पहली पत्नी की भतीजी किशोर कंवर से 1932 में हुई। इसके बाद 1940 में उन्होंने गायत्री देवी से तीसरी शादी की।

महाराजा सवाई मानसिंह और उनकी पहली पत्नी मरुधर कंवर के बेटे भवानी सिंह की शादी पद्मिनी देवी से हुई थी। उनकी इकलौती बेटी हैं दीया कुमारी जिनकी शादी नरेंद्र सिंह से हुई। उनके दो बेटे पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह हैं और बेटी हैं गौरवी। दीया वर्तमान में जयपुर से बीजेपी विधायक हैं।

महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह का कोई बेटा नहीं था। उन्होंने 2002 में अपनी बेटी दिया कुमारी के बेटों को गोद लिया था। भवानी सिंह के निधन के बाद 2011 में उनके वारिस के तौर पर पद्मनाभ सिंह का राजतिलक हुआ था और छोटे बेटे लक्ष्यराज 2013 में गद्दी पर बैठे।हालांकि,

देश में रजवाड़ों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, पर अभी भी राजघरानों में अब भी परंपरा में शामिल राजतिलक की रस्म कर राज्य का वारिसाना हक सिम्बॉलिक तौर पर ट्रांसफर किया जाता है।

गायत्री देवी के बेटे जगत सिंह ने थाईलैंड की राजकुमारी प्रियनंदना रंगसित से शादी की थी। देवराज और लालित्या उन्हीं की संतान हैं। आगे चल कर जगत सिंह और प्रियनंदना के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। राजकुमारी प्रियनंदना अपने बेटे देवराज और बेटी लालित्या को लेकर थाईलैंड लौट गईं। जगत सिंह की 1997 में मौत हो गई।

महारानी पद्मिनी देवी अक्सर शहर में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचती हैं। वहीं, उनकी बेटी दिया कुमारी सवाई माधोपुर से एमएलए हैं। वे अक्सर राजस्थान में होने वाले कई इवेंट्स में दिखती हैं।

इसके साथ दिया कुमारी के बेटे और जयपुर के राजा पद्मनाभ सिंह इंडिया की पोलो टीम के प्लेयर हैं। अक्‍सर ये परिवार जयपुर में होने वाली रॉयल पार्टियों में अक्सर देखा जाता है।


Posted

in

by

Tags: