इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर ‘मां’ फरीदा जलाल ने रियलिटी शो जीतकर किया था बॉलीवुड में एंट्री ,जाने इनसे जुड़ी कुछ खास बाते

अभिनय की दुनिया में पहचान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती और इंडस्ट्री में सिर्फ उन्हीं लोगों की किस्मत चमकती है जिनके अभिनय में दम होता है| हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार मौजूद है जिन्हें हम उनके लुक से नहीं बल्कि उनके जबरदस्त अभिनय के लिए जानते हैं

और इन्हीं कलाकारों में से एक है बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस फरीदा जलाल जोकि हिंदी सिनेमा जगत में एक माँ के रूप में जानी जाती है फरीदा जलाल ने अपने कैरियर में तकरीबन 30 से भी ज्यादा फिल्मों में मां का किरदार बखूबी निभाया है|

बॉलीवुड एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने बीते 14 मार्च 2022 को अपना 73 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| फरीदा जलाल ने अपने बेहतरीन अदाकारी, खूबसूरती और सादगी भरे अंदाज से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है| फरीदा जलाल बेशक पिछले कुछ समय से फिल्मी पर्दे से दूर है लेकिन आज भी फरीदा जलाल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर मां के रूप में दर्शकों के दिलो-दिमाग में बसी हुई है|

सन 1950 में दिल्ली में जन्मी फरीदा जलाल ने साल 1963 में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और इन्होंने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है| फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म तकदीर में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था और इसके बाद फरीदा जलाल ने अपने फिल्मी कैरियर में ‘अराधना’ ‘बॉबी’ ‘मजबूर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था |

आपको बता दें फरीदा जलाल लगभग 50 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कभी मां तो कभी बहन का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब में है| फरीदा जलाल की अदाकारी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है और वही फरीदा जलाल सबसे ज्यादा अपने मां के केदार के लिए चर्चाओं में रही है|

फरीदा जलाल ने सबसे पहले साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म गर्दिश में जैकी श्रॉफ की मां का रोल निभाया था और इसके बाद साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म दुलारा में गोविंदा की मां का किरदार निभा कर फरीदा जलाल ने गजब की लोकप्रियता हासिल की थी|फरीदा जलाल ने अपने कैरियर में बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं की मां का रोल निभाया है और अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर फरीदा जलाल मां के रूप में दर्शकों के दिलों में बस गई|

फरीदा जलाल को आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म जवानी जानेमन में देखा गया था जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की मां का रोल निभाया था|फरीदा जलाल को उनके जबरदस्त अभिनय के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है | बड़े पर्दे के अलावा फरीदा जलाल ने अपनी अदाकारी का जादू चलाया है और इन्होंने ये जो है जिंदगी, देख भाई देख, जीजी और जुजू तथा शरारत जैसे कई पॉपुलर धारावाहिकों में अभिनय किया है

आपको बता दें 60 के दशक के रियलिटी शो के जरिए फरीदा जलाल की फिल्मों में एंट्री हुई थी और वही फरीदा जलाल को फिल्म आराधना में देखा गया था जिसमें उनके अपोजिट राजेश खन्ना नजर आए थे| इस फिल्म में फरीदा जलाल के अभिनय को काफी पसंद किया गया था|


Posted

in

by

Tags: