देसी लड़का ले आया विदेशी दुल्हन, गांव में देखने को लगी भीड़

बक्सर खबर। प्यार की डोर लोगों को कहां से कहां तक खींच ले जाती है। आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया अपने प्रेमी के जय प्रकाश के साथ इटाढ़ी थाना के कुकुढ़ा गांव पहुंच गई है। उसने 20 अप्रैल को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी भी कर ली।

बेटी को आर्शीवाद देने के लिए उसके पिता स्टीवन टॉकेट व मां अमेंडा टॉकेट भी बक्सर पहुंचे। सभी ने विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी। वहीं गांव में विदेशी दुल्हन को लेकर लोगों में चर्चा है। उसे देखने के लिए बहुत से लोग उत्सुक हैं। अब शादी हो गई तो उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बातचीत के क्रम में पता चला कि जय प्रकाश कुकुढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह यादव के पुत्र हैं। पिता ने उन्हें पढ़ने जिला 2019 में वहां भेजा। 19 से 21 के मध्य पढ़ाई पूरी करने के दौरान ही विक्टोरिया और जय प्रकाश में प्यार हो गया। पढ़ाई पूरी करने के बाद जय प्रकाश ने वहीं सिविल इंजीनियर की नौकरी कर ली

और विक्टोरिया से शादी भी। लेकिन, भारतीय परंपरा के अनुसार यहां भी शादी होना तय हुआ। सभी आए और यहां धूमधाम से विवाह संपन्न हुए। विक्टोरिया मेलबर्न शहर के जीलांग की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले ही वह अपने पति के साथ भारत आई और यहां भारतीय परंपरा के अनुरुप विवाह संपन्न हो गया। सभी रिश्तेदारों ने भी बहू को आशीर्वाद दिया।


Posted

in

by

Tags: