1 माह का हुआ काॅमेडियन भारती सिंह का बेटा, शेयर की तस्वीरें

काॅमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया था। लेकिन अब तक उन्होंने अपने बेटे की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। भारती और हर्ष के फैंस उनके बेटे को देखने के लिए काफी बेताब थे। सोशल मीडिया पर भारती अपने बेटे के साथ अपनी कुछ तस्वीरें जरूर शेयर करती है,

लेकिन उनमें वे अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाती है। अब भारती और हर्ष का बेटा एक महीने का हो गया है, जिसे लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी शेयर की है, जिसमें हर्ष अपने बच्चे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दोनों बड़े ही क्यूट लग रहे है।

भारती ने शेयर की स्टोरिज

भारती ने अपने बेटे के एक महीने के होने पर इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरिज शेयर की है, जिसमें हर्ष अपने बेटे को गोद में लिए हुए प्यार करते नजर आ रहे है। इन स्टोरिज में भी भारती ने अपने बेटे के चेहरे को इमोजी से छुपा दिया है।

वहीं उन्होंने लिखा है कि ‘हैप्पी वन मंथ गोले’। भारती ने कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर कुछ क्यूट फोटोज साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को दोनो हाथों से पकड़ा हुआ था। इन तस्वीरों में भारती ने अपनी आंखें बंद कर रखी थी और वे अपने बच्चे को दुलार करती हुई नजर आ रही थी। भारती की इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे है।

कुछ दिनों में ही काम पर लौट गईं भारती

अपने बच्चे को जन्म देने के कुछ समय बाद ही भारती अपने काम पर लौट गईं थी। वे अपने काम को लेकर बहुत सीरियस रहती है। डिलीवरी होने के 12 दिन के अंदर ही भारती को हुनरबाज के सेट पर देखा गया था। जहां उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा भी था कि ‘वे बहुत रोई है,

बेबी 12 दिन का है लेकिन उन्हें सेट पर लौटना पड़ा क्योंकि काम-काम होता है।’ साथ ही भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के पूरे समय में भी काम किया था। वहीं भारती और हर्ष हुनरबाज के लिए शूट कर रहे थे और साथ ही उनके शो ‘खतरा खतरा खतरा’ के लिए भी शूटिंग कर रहे है।


Posted

in

by

Tags: