सैफ से पहले अपने से 13 साल बड़े इस एक्टर को दे बैठी थी करीना दिल, इश्क में कर दि थी यह हरकत

फ़िल्म आशिकी से रातोंरात लाखों लोगों की धड़कन बन गए राहुल रॉय का अपने दौर में एक अलग ही जलवा था। आज वो ही रॉकस्टार 53 साल का हो चला है। आज भी लोगों के बीच आशिकी हीरो के नाम से चर्चित राहुल राय बॉलीवुड के सबसे पहले रोमांटिक हीरो माने जाते हैं। दरअसल साल 1990 में आई फ़िल्म आशिकी से उन्हें जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया और राहुल राय के अभिनय को बहुत सराहा गया।

इस फ़िल्म के बाद राहुल राय की पहचान आशिकी बॉय के रूप में होने लगी। उनके चार्मिंग लुक और अदाओं पर लाखों दिल फिदा थे। इन लाखों लोगों में एक नाम था कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर खान का भी। बता दें यह वो दौर था जब राहुल रॉय अपने अभिनय के क्षेत्र में टॉप पर थे। आइए जानते हैं आखिर क्या था यह पूरा मामला।

शाहिद कपूर और सैफ अली खान से बेबो यानी करीना कपूर के इश्क के चर्चे तो आपने चटकारे ले ले कर सुने और सुनाएं होंगे मगर इन दोनों से पहले भी राहुल रॉय ऐसे शख्स थे जिन्होंने करीना की रातों की नींद चुरा रखी थी। राहुल की करीना बहुत बड़ी दीवानी थी, यह वो दौर था जब बेबो अपने टीनएज में थी। राहुल रॉय उनके जीवन के पहले क्रश के रूप में दिल में जगह पा गए थे। इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर नेशनल टेलीविजन पर कर चुकी है।

दरअसल 2019 में डांस रियलिटी शो को जज करते हुए उन्होंने अपने पहले क्रश का किस्सा सुनाया था। उनका कहना था कि उन्होंने जब से फ़िल्म आशिकी में राहुल रॉय को देखा था वे उनकी दीवानी हो गयी थी। करीना ने बताया कि वे राहुल रॉय की इतनी बड़ी दीवानी थी कि उन्होंने उनके लिए आशिकी फ़िल्म को 8 बार देखा था। यही नहीं उन्होंने अपने घर की सामने वाली दीवार पर राहुल रॉय पोस्टर भी लगा चुकी थी।

करीना के इस तरह सबके सामने अपने क्रश के बारे में बताने के बाद राहुल रॉय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार वो खबरें पढ़ा हूं, जिसमें करीना ने मेरे बारे में बात की हैं। मैं ऐसी तारीफ सुनकर निःशब्द और हैरान रह गया था। उन्होंने यह भी लिखा था कि वे बेबो के साथ काम करना चाहेंगे क्योंकि उन्होंने करिश्मा के साथ काम किया है।


Posted

in

by

Tags: