इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन है अनुष्का शर्मा, कमाई में पति विराट को देती है टक्कर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं। बता दे अनुष्का ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और वर्तमान में वह हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई है।

anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं, उनकी बेटी का नाम वामिका है। आज अनुष्का शर्मा अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी संपत्ति के बारे में….तो आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन है?

शाहरुख़ खान के साथ अनुष्का ने की थी पहली फिल्म

बता दें, अनुष्का शर्मा ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम करने का मौका मिला।

anushka sharma

इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में में काम किया जिसमें ‘जीरो’, ‘सुई धागा’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’, ‘यह दिल है मुश्किल’, ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘पीके’, ‘मटरू की बिजली का मन डोला’, ‘पटियाला हाउस’, ‘संजू’ जैसी फ़िल्में शामिल है।

प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं अनुष्का शर्मा

 

virat

बता दे एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने के बाद अनुष्का शर्मा फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती है। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है जो उन्होंने अपने भाई कर्नेश शर्मा के साथ साल 2013 में ओपन किया था। इस प्रोडक्शन हाउस के तले अनुष्का शर्मा अब तक ‘बुलबुल’, ‘परी’, NH10′ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ भी प्रोड्यूस की है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा साल 2017 में Nush के नाम से एक क्लॉथिंग ब्रांड भी लॉन्च कर चुकी है जिसके जरिए वह करोड़ों की कमाई करती है।

अनुष्का शर्मा की संपत्ति

बात की जाए अनुष्का शर्मा की संपत्ति के बारे में तो वह करीब 300 करोड़ की मालकिन है। इसके अलावा उनके पति विराट कोहली साल 2019 की रिपोर्ट के अनुसार 900 करोड़ के मालिक थे। बता दें, अनुष्का और विराट कोहली के पास मुंबई में एक शानदार घर है जिसकी करोड़ों में कीमत बताई जाती है।

इसके अलावा अनुष्का और विराट की प्रॉपर्टी हरियाणा में भी है। अनुष्का और विराट ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक शानदार घर खरीदा है। इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जाती है। यदि इन दोनों पति-पत्नी की संपत्ति की बात की जाए तो दोनों करीब 1200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।बता दें अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए करीब 7 से 8 करोड़ रुपए फ़ीस लेती है, जबकि वह एक विज्ञापन के लिए भी लाखों की फ़ीस वसूलती है।


Posted

in

by

Tags: