Amrapali ने Nirahua के जख्मी हाथों को देख किया Kiss, ये देख फैंस बोलने लगे – सच्चा प्यार ये होता है….

Nirahua – Amrapali Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) फेमस कलाकारों में से एक हैं। इस इंडस्ट्री को निरहुआ ने कई हिट गाने और फिल्में दी हैं। इनकी एक्टिंग को लोग ज्यादा देखना पसंद करते हैं जिस वजह से यह करोड़ों दिलों पर राज भी करते है। निरहुआ और भोजपुरी की अदाकारा पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) का एक रोमांटिक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों ही देसी अंदाज में दिखाई दे रहे है।

इस वायरल हो रहे भोजपुरी गाने का नाम ‘जुबां नहीं फेल होई हो’ (Zubaan Nahin Fail Hoyi Ho) है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ बहुत ही उदास नजर आ रहे हैं और जंगल में लकड़ी को काटते हुए दिख रहे है तब वहां आकर आम्रपाली एक्टर का मूड ठीक करने के लिए उनको मनाती हुई नजर आ रही है।


एक सीन में तो आम्रपाली उनके मेहनती हाथों में जख्म देख चूमने लगती है। गाने में दोनों ही स्टार्स बेहद ही सादगी भरे रूप में दिखाई दे रहे है। वीडियो में निरहुआ ने धोती- कुर्ता पहना हुआ तो वही एक्ट्रेस भी सूट में खूबसूरत और सिंपल नजर आ रहे है। इस सॉन्ग के लिरिक्स को Vinay Bihari ने लिखा है और इसका म्यूजिक Om Jha ने दिया है।


आप इस वीडियो को Enter 10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर जाकर देखा जा सकता है। इस वीडियो पर अभी तक 375k व्यूज भी मिल चुके है। निरहुआ का ये गाना फिल्म ‘Gabbroo’ (गबरू) का है। इस फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे के अलावा संजय पांडे, नासिर काज़ी, संजय वर्मा, माया यादव, सोनिया मिश्रा आदि कलाकार भी अहम रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं।



वीडियो में दोनों का सादगीभरा प्यार देख लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। हमेशा चुलबुली करने वाले गाने में निरहुआ बेहद ही निराश नजर आ रहे है। जिसे देख इनके फैंस भी इनके साथ दुखी हो रहे है लेकिन इस गाने को बार -बार सुन और देख रहे है।


Posted

in

by

Tags: