मुंबई के इन 10 लक्ज़री होटल में ठहरेंगी आईपीएल की सभी टीमें, होटल्स की सुख और सुविधा देखा चकरा जायेगा आपका दिमाग

आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च को होगा। और आईपीएल का ये सीजन इस बार और भी मजेदार होगा। क्योकि इस बार 10 टीमें इस महाकुम्भ में हिस्सा लेंगी, जिससे मैचों की संख्या भी बढ़ेगी और दर्शको को और भी अधिक मनोरंजन का मौका मिलेगा।

इसके लिए सभी फ्रैंचाइज़ीयो ने कमर कस ली है। वही BCCI ने भी वेन्यु से लेकर कब, कहा और किस किस टीम के बीच कौन कौन सा मैच होगा? सब जानकारी दे दी है। लेकिन क्या आपको बता दे की कौन सी टीम किस लक्ज़री होटल में रुकी हुई है? और क्या है इन होटल की खासियत? चलिए जानते है?

1.कोलकाता नाईट राइडर्स:-

कोलकाता नाईट राइडर्स मुंबई के जिस होटल में रुकी हुई है, वो होटल मुंबई के परेल में डॉ भीमराव अम्बेडकर रोड पर स्थित है। और इस होटल का नाम ITC ग्रैंड सेंट्रल होटल है। इस होटल में KKR के खिलाडियों को स्पा, इंडोर पूल और फिटनेस सेण्टर आदि सभी सुविधा उपलब्ध है।

2.गुजरात टाइटन्स:-

आईपीएल की नई नवेली टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाडी मुंबई के अँधेरी के सहार इलाके में J W मैरियट होटल में ठहरी है। बता दे की इसी होटल के पास में राजीव गाँधी नेशनल पार्क, जुहू बीच, इस्कान टेम्पल, गौरे गांव आदि फेमस जगह है।

3.लखनऊ सुपर जायन्ट्स:-

ये टीम भी आईपीएल की नई नवेली टीम है। इस टीम के खिलाडी साऊथ मुंबई के ताज विवांता होटल में ठहरे है। इस होटल में भी लखनऊ टीम के खिलाडियों को आउटडोर स्विंग पूल, फिटनेस सेण्टर, स्पा आदि सभी सुविधा उपलब्ध है।

4.दिल्ली कैपिटल्स:-

दिल्ली कैपिटल्स जिस होटल में रुकी है, उस होटल से आप अरब सागर का खुबसुरत नजारा आसानी से देख सकते है। इस होटल की सबसे खासियत बात ये है की ये होटल गेटवे ऑफ इण्डिया और वानखेड़े स्टेडियम के बेहद नजदीक है। इस होटल का नाम ताज पैलेस है। ये होटल मुंबई के कोल्बा एरिया में आता आता है।

5.मुंबई इंडियंस:-

मुंबई इंडियंस टीम के खिलाडी ट्राईडेंट होटल के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में ठहरी हुई है। ये होटल मुंबई के एअरपोर्ट से लगभग 5 किमी दूर ही है। इस होटल में इटालियन से लेकर, जापानी और भारतीय सभी तरह के व्यंजन परोसे जाते है।

6.चेन्नई सुपर किंग्स:-

चेन्नई सुपर किंग्स जिस होटल में रुकी है, उससे से वानखेड़े स्टेडियम केवल 3 किमी दूर ही है। इसका नाम ट्राईडेंट होटल है। 35 मंजिले इस होटल से आप मरीन ड्राइव का खुबसुरत नजारा देखने भी मिलता है। इस होटल की जयपुर, उदयपुर, चेन्नई, कोच्ची और हैदराबाद में भी शाखाए है।

7.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर जिस होटल में रुकी है, वो होटल मुंबई के पाश बांद्रा क्षेत्र स्थित है। इस होटल का नाम ताज लैंड्स एंड है। इस होटल से भी अरब सागर और बांद्रा वर्ली सी लिंक का शानदार नजारा देखने को मिलता है। इस होटल में स्पा और फिटनेस सेण्टर जैसी सुविधा भी उपलब्ध है।

8.सनराइजर्स हैदराबाद:-

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाडी मुंबई के अँधेरी ईस्ट में मौजूद ITC मराठा होटल में ठहरे है। इस होटल में मसाज चेयर और बटलर सर्विस को सबसे बेस्ट माना जाता है। दूसरी बात ये होटल अंतर्राष्ट्रीय घरेलु दोनों एअरपोर्ट के काफी नजदीक है।

9.पंजाब किंग्स:-

पंजाब किंग्स टीम के खिलाडी मुंबई के पवाई इलाके में स्थित रेनेसां होटल में ठहरे हुए है। इस होटल में भी स्पा, जिम, स्विंग पूल आदि सभी सुविधा उपलब्ध है। वही ये होटल मुंबई एअरपोर्ट से कुल 7 किमी दूर है।

10. राजस्थान रॉयल्स:-

राजस्थान रॉयल्स की टीम जिस होटल में ठहरी है वो बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स और मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक है। इस होटल का नाम ग्रैंड हयात होटल है। इस होटल में एक अंतर्राष्ट्रीय शोपिंग प्लाजा भी है।


Posted

in

by

Tags: