अपने पापा पर भरोसा नहीं करतीं सोनाक्षी सिन्हा, बोली थीं- “उनके भरोसे रही तो कुंवारी रह जाऊंगी”

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड का एक जाना माना नाम हैं। इस समय बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक सोनाक्षी सिन्हा हैं। सोनाक्षी सिन्हा मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। मौजूदा समय में अभिनेत्री काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा का इन दिनों चर्चा में होना किसी फिल्म या वेब सीरीज को लेकर नहीं है बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। जब सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपनी लव लाइफ के बारे में लोगों को बताया, तो उस समय के दौरान सबका ध्यान उन्होंने अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

सोनाक्षी सिन्हा ने रिश्तों के बारे में की थी बात

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। अभिनेत्री ने इंटरव्यू में यह बताया था कि जब वह स्कूल में पढ़ा करती थीं, तब उनका पहला रिलेशनशिप हुआ था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान वह अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि जब वह ग्रेजुएट हुईं तो उन्होंने अपने उस स्कूल ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। उनका सीरियस रिलेशनशिप काफी बाद हुआ था।

रिलेशनशिप चला था 5 साल

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि 20 साल की उम्र के बाद उनका एक सीरियस रिलेशनशिप हुआ था। उन्होंने इंटरव्यू में यह बताया कि “रिलेशनशिप बाद में हुआ था। मुझे लगता है कि तब में 21 या 22 साल की रही होऊंगी जब मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप हुआ। यह रिलेशनशिप शायद 5 साल से ज्यादा लंबा चला था।” अभिनेत्री ने यह बताया कि हालांकि, हम दोनों अलग हो गए थे।

 

इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि “यह जरूरी है कि आप अपने रिलेशनशिप्स से कुछ सीखें और आगे बढ़ जाएं क्योंकि हर आदमी अलग होता है। उनकी पर्सनैलिटी अलग होती है। आपको ऐसे आदमी को खोजना है, जो आपको झेल सके। मैंने बहुत सी बातें सीखी हैं। मैं बहुत छोटी थी और जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, तो सीखते जाते हैं। आपका अनुभव आपको काफी बदल देता है।”

पिता पर सोनाक्षी सिन्हा को नहीं भरोसा

सोनाक्षी सिन्हा का ऐसा मानना है कि उनके पैरंट्स उनके लिए लड़का नहीं ढूंढ पाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिश्ते को लेकर अपने पिता की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए यह बताया कि अगर वह यह सब अपने पिता पर छोड़ दें, तो वह घर पर बैठी कुंवारी रह जाएंगी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां अक्सर शादी के बारे में उनसे पूछती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने यह बताया कि उनके पैरंट्स को पता है कि जब वह शादी के लिए तैयार होंगी तो अपने आप कर लेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के ऑपोजिट “दबंग” फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार कदम रखा था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री राउडी राठौर, दबंग 2, लुटेरा, बुलेट राजा, तेवर, अकीरा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा “भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” में दिखाई दी थीं। अब वह फिल्म “काकूडा” में नजर आने वाली हैं।


Posted

in

by

Tags: