बुधवार को सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने एक अहम फैसला लेते हुए अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को उत्तराधिकारी घोषित किया है, इसके साथ ही नए क्राउन प्रिंस को देश का प्रधानमंत्री भी बनाया गया है।
उनसे पहले सलमान के भतीजे मोहम्मद बिन नायेफ क्राउन प्रिंस थे। बताया जा रहा है की इस ऐलान के बाद मोहम्मद बिन सलमान दुनिया के ताकतवर और अमीर लोगों में शुमार हो गए हैं।
खैर आपको बता दे की नए क्राउन प्रिंस की अमीरी के साथ-साथ उनके नाम पर कई विवादास्पद मामले भी सामने आ चुके हैं। बताना चाहेंगे की सऊदी किंग सलमान के दो वर्ष के उतार-चढ़ाव भरे कार्यकाल में मोहम्मद बिन सलमान को क्राउन प्रिंस बनाने की तैयारियां पहले से ही चल रही थीं,
और अब उनके क्राउन प्रिंस बनने से वो रातोंरात दुनियाभर के लिए काफी अहम हो गए हैं। क्राउन प्रिंस सलमान की रॉयल फैमिली टॉप-10 अमीरों में शामिल है। द टॉप रिचेस्ट नाम की वेबसाइट के अनुसार प्रिंस सलमान की कुल दौलत करीब 3 अरब डॉलर की है।
वैसे क्राउन प्रिंस बनाने के बाद तो मोहम्मद बिन सलमान सुर्खियों में तो आए ही थे, मगर साथ ही एक और वजह से चर्चा का विषय बन गए है।
जानकारी है की कुछ न्यूजसाइटों के अनुसार मोहम्मद बिन सलमान अमेरिका टीवी की मशहूर हस्ती किम कार्दाशियां को एक रात के बदले 10 मिलियन डॉलर देने की पेशकश कर दी है। आपको बता दे की प्रिंस की तरफ से यह ऑफर उस समय सामने आया था,
जब किम के पति ने खुद पर कर्ज होने को लेकर एक ट्वीट किया था।
खैर किम ने इन तमाम बातों को सिरे से नकारते हुए यह साफ किया की उन्हे इस तरह का कोई भी ऑफर नही दिया गया। अमेरिका की स्टार किम कार्दाशियां ना सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया में अपने कातिल फ़िगर के लिए मशहूर हैं।
उनकी बोल्ड तस्वीरें हमेशा ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती रही हैं साथ ही उनके चहेतों की संख्या भी बहुत बड़ी है और सोशल मीडिया पर पर किम हमेशा छाई रहती है।