अभिनेता दारा सिंह को कौन नहीं जानता। जिन्होंने कुश्ती के मामले में पूरी दुनिया पर राज करने के बाद फिल्म के पर्दे पर भी छाए रहे। आइए हम इस अभिनेता के बारे में कुछ खास बात तो को जानते हैं। 19 जनवरी 1928 को पंजाब के अमृतसर में दारा सिंह का जन्म हुआ था। वे अब इस दुनिया में नहीं लेकिन उन्होंने जो हासिल किया उसके बल पर वह फैंस के दिलों में अमर हो चुके हैं। उनके निधन की खबर ने पूरे दुनिया में खलबली मचा दी।
बचपन से ही दारा सिंह रंधावा की हाइट और वेट अच्छी थी तथा वे कुश्ती के शौकीन थे। उन्होंने अपने सारे शौक पूरे किए। कुश्ती के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्म में भी काम किए हैं।
सर्वप्रथम वे केवल अखाड़े में कुश्ती किया करते थे और मेलो तथा अन्य समारोह में कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया करते थे। सिंगापुर के मलेशियाई चैंपियन में 1947 में तरलोक सिंह को कुश्ती में उन्होंने पछाड़ दिया इसके बाद वह भारत के एक प्रसिद्ध पहलवान बन गए।
वे अपने हेल्थ को बहुत मेंटेन रखते थे तथा 55 साल की उम्र तक उन्होंने पहलवानी की। उन्होंने पहलवानी अपने दिलो जान से की।
वे केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के एक बेहद प्रसिद्ध कलाकार एवं पहलवान कहलाते हैं। 1959 में उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन जॉर्ज गार्डियानका को हराकर कॉमनवेल्थ के विश्व के चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
उन्होंने 1968 में भी एक कुश्ती में विजेता हासिल की। उन्होंने अपने जीवन में कुल 500 मुकाबले लड़े और एक मैच में भी हार नहीं हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर पहलवान किंग कोंग के साथ भी दारा सिंह का मुकाबला हुआ है। इसे देखने के लिए काफी दर्शकों की भीड़ हुई थी। इस कुश्ती में भी दारा सिंह ने जीत हासिल की। 200 किलो के किंग कोंग को 30 साल के दारा ने सिर पर उठा कर उसे जमीन में पटक दिया। यह दाव देखकर सभी दर्शकों की आंखें फट गई।
दारा सिंह के साथ कोई भी फ़िल्म अभिनेत्री काम करने में डरती थी । लेकिन बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने इनके साथ 16 फिल्मों में काम किया था।
रामानंद सागर द्वारा निर्मित धारावाहिक रामायण से इन्हें घर घर मे हनुमान जी कह कर पुकारा जाने लगा था। हनुमान जी के तौर पर मशहूर हुए दारा सिंह जी 12 जुलाई साल 2012 को 84 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए।