बॉलीवुड के एक्टर चाहे पुराने हो या नए वह हमेशा फैंस के दिलों में ही रहते हैं। हर बॉलीवुड स्टार अपनी किसी खूबी के लिए जाना जाता है। जैसे शत्रुघ्न सिन्हा अपने डायलॉग के लिए, अमिताभ बच्चन अपनी आवाज के लिए, तो कोई अपनी एक्टिंग के लिए और कोई अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी पीछे नहीं है। वह भी सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेरते हैं। तो चलिए आज हम आपकी मुलाकात बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों से करवाते हैं।
शनाया कपूर- शनाया कपूर, कपूर फैमिली, के मिस्टर संजय कपूर की बेटी है। वह दिखने में बहुत सुंदर हैं। वह नायक अनिल कपूर की भांजी लगती हैं। शनाया कपूर सोशल मीडिया पर बहुत मशहूर हैं। हालांकि वह अभी तक बॉलीवुड में नहीं आई है पर आने वाले समय में वह सुपरस्टार बन सकती हैं।
दिशानी चक्रवर्ती- हमारे बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी भी इस लिस्ट में शामिल की गई हैं। मिथुन दा की बेटी बहुत सुंदर हैं। वह सोशल मीडिया से भी दूर ही रहती हैं। आपको बता दें कि मिथुन दा ने इनको गोद लिया था।
सना पंचोली- आप सब बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को तो जानते ही होंगे। सना पंचोली उन्हीं की बेटी है। वह अपनी खूबसूरती से किसी को भी कायल कर सकती हैं। सना ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है।
टीना अहूजा- बॉलीवुड के सुपरस्टार और हम सबके चहेते गोविंदा की बेटी है टीना। गोविंदा ने तो बॉलीवुड में अपनी बहुत गहरी छाप छोड़ी है। इसी के साथ उनकी बेटी भी बहुत जल्द ही बॉलीवुड में दिख सकती हैं। वह इतनी सुंदर हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।
न्यासा देवगन- बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन्हें कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड के सबसे नामी और सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक हैं अजय देवगन। उनकी बेटी भी काफी सुंदर है और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। न्यासा की बॉलीवुड में एंट्री होगी कि नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।