90 करोड़ का भेंसा हर महीने कमा लेता है लाखो रुपये, देखे Video

देश के लगभग हर राज्य में समय-समय पर कृषि मेला लगता रहता है। हाल ही में लंबे समय बाद पुष्कर में कृषि मेला लगाया गया। यहां आए लोगों का ध्यान एक भीमकाय भैंसे ने खींचा जिसका नाम भी ‘भीम’ है। इस भैसें की काया देख हर कोई हैरान था, जब उन्हें इसकी कीमत और खुराक का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे भैंसे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है।

हो सकता है आपने पहले भी ‘भीम बुल’ का नाम सुना हो या इसे देखा हो, क्योंकि इससे पहले भी ये भैंसा अपनी कीमत और खासियतों को लेकर चर्चा में रह चुका है। भैंसे की ऊंचाई 6 फीट के करीब है और इसकी लंबाई 14 फीट है। इतना ही नहीं इस भैंसे का वजन 1500 किलोग्राम से अधिक है और उम्र महज सात साल है। इस भैंसे के लिए भारत के कई राज्यों से करोड़ों की बोली लगाई जा चुकी है।

लेकिन इस भीम भैंसे में ऐसा क्या खास है जो इसे खरीदने के लिए करोड़ों रुपए की बोली लग चुकी है। यहां तक की उसके स्पर्म की भी खूब डिमांड है। दलअसल, ‘भीम’ नाम का ये भैंसा, राजस्थान में जोधपुर के जवाहर लाल जांगीड का पालतू है। उन्होंने बताया कि यह प्योर मुर्रा भैंसा है, जिसे उन्होंने बचपन से पाल-पोस के बड़ा किया है। आज इसके सीमन (स्पर्म) को खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

इसकी कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके खान-पान में हर दिन लगभग 4 से 5 हजार और महीने में करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च आता है। किसी घोड़े से भी ऊंचा भीम भैंसे की कीमत हर साल बढ़ती जा रही है। हाल ही में भीम भैंसा पुष्कर मेले में पहुंचा जहां उसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे। भैंसे के मालिक जवाहर लाल जांगीड ने बताया कि इस साल भैंसे की बोली 24 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

इससे पहले एक अफगानी शेख ने भैंसे के लिए 24 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन जांगीड ने उसे बेचने से इनकार कर दिया। इससे पहले भीम भैसे के लिए 10 करोड़ रुपए और 21 करोड़ रुपए की बोली लगाई जा चुकी है। जांगीड ने बताया कि उनके भैंसे ने कई पुरष्कार भी अपने नाम किए हैं। यह रोजाना सुबह 5 किलोमीटर की जॉगिंग भी करता है। इसके अलावा सरसो के तेल से इसकी मालिश भी की जाती है।

जवाहरलाल जांगिड़ ने बताया कि उनके पास भीम भैंसे को खरीदने के लिए कई लोग आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से मना कर दिया। उनका कहना है कि वे भीम भैंसे के जरिये भैंसों की नस्ल सुधारना चाहते हैं। बता दें कि भीम के पहले सुल्तान और युवराज नाम के भैंसों ने भी खासी चर्चा बटोरी थीं। इनकी कीमत भी करोड़ों में आंकी गई थी। ‘युवराज’ भैंसे की कीमत करीब सात करोड़ रुपए आंकी गयी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की Fact Guru नामक एक यूट्यूब अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है और इन वीडियो में भैंस ने सबका दिल दहला दिया हे । अब तक इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। अब तक इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है।


Posted

in

by

Tags: