60 करोड़ का बंगला,100 करोड़ रुपए का प्राइवेट जेट कुछ ऐसी है लजय देवगन की जिंदगी

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में अजय देवगन भी शुमार हैं। अजय देवगन काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी जगह बनाये हुए हैं। अजय देवगन की फिल्में पिछले 30 सालों से करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। अजय देवगन केवल एक बहुत अच्छे अभिनेता ही नही बल्कि एक बेहतरीन फ़िल्म निर्माता भी हैं। पिछले दिनो ही अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल को लेकर हेलीकॉप्टर ईला नाम की फ़िल्म बनाई थी।

आपको बता दें कि अजय देवगन 50 साल के हो चुके हैं, आज हम आपको बताने वाले हैं कि अजय देवगन एक वर्ष में कितने करोड़ रुपए कमाते हैं। इतना ही नही अजय देवगन के पास खुद का एक जेट प्लेन भी है। इसके साथ ही उनके पास दुनिया की एक से एक मेहँगी कार मौजूद हैं।

आपको बता दें कि अजय देवगन की वार्षिक कमाई 32 करोड़ रुपए हैं। और उनकी कुल संपत्ति 260 करोड़ रुपए की है। अजय देवगन पिछले कई साल से 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली फिल्में बना रहे हैं। एक मूवी के लिए अजय देवगन 22 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। और एक एड के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अजय देवगन ने अंतिम बार को आय कर भरा था वह 6 करोड़ रुपए का था।

अजय देवगन काफी शौकीन हैं उन्हें मेहँगी लग्जरी कार का बहुत शौक है। इनके पास मौजूद मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टो की कीमत 2 करोड़ रुपए के लगभग है। इसके अतिरिक्त इनके पास रेंज रोवर भी है जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक है।

मुम्बई के अलावा अजय देवगन का घर लंदन के मेहँगे शहर में भी है। इस घर की कीमत 60 करोड़ है। मुम्बई में भी अजय देवगन के दो बंगले हैं। जिनमे की एक जूहू में स्थित है और दूसरा मालगाड़ी रोड पर स्थित है। इन दोनो ही घरों की कीमत 25 करोड़ रुपए की है।

इस सब के अलावा अजय देवगन एक प्राइवेट जेट के भी मालिक है। इस जेट की कीमत 100 करोड़ रुपए के करीब है। इस जेट का नाम हॉकर 800 है। इस प्राइवेट जेट में अजय अपनी फैमली के साथ छुट्टियों पर जाते हैं।

अजय के प्रोडक्शन हाउस की कीमत 100 करोड़ रुपए है। अभी हाल ही में इनके प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म द बिग बुल रिलीज हुई है। इस फ़िल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।


Posted

in

by

Tags: